श्रमजीवी पत्रकार संघ से बड़ी ताकत किसी अन्य संगठन में नहीं–मंत्री प्रहलाद पटेल

उज्जैन में प्रांतीय बैठक एवं संभागीय सम्मेलन का सफल आयोजन
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मापंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि पत्रकार को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करना चाहिये। सच को सच और गलत को गलत लिखना ही पत्रकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शलभ भदौरिया जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से बड़ी ताकत आज किसी अन्य संगठन में नहीं है। मंत्री श्री पटेल ने उज्जैन के नीलगंगा स्थित शिवांजलि गार्डन में आयोजित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक व संभागीय पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि की असंदी से संबोधित करते हुये यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्रम मंत्री होने के नाते वह मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को हर अपेक्षित सहयोग करते रहेंगे। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बीते 14 साल में देश और प्रदेश में निरंतर विकास हुआ है। लेकिन अभी और विकास की जरूरत है। इस अवसर पर विशेष अतिथि उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम की सभापति कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर मप्र सरकार द्वारा सिंहस्थ के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के नेतृत्व में हुआ। प्रांतीय बैठक व संभागीय सम्मेलन में पत्रकारों से संबंधित लंबित मांगों, विभिन्न समस्याओं एवं मुख्य रूप से सिंहस्थ 2028 को वैश्विक पहचान एवं मीडिया की भूमिका को लेकर वैचारिक मंथन हुआ। कार्यक्रम में ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर उज्जैन के महंत महावीर नाथ महाराज, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय, आर्टिस्ट एवं इवेंट ऑर्गेनाइजर कपिल यार्दे, समाजसेवी संतोष चौहान का समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए मंच से विशिष्ट सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष एव प्रभारी इंदौर निमाड़ संभाग ने जानकारी दी कि अगली प्रांतीय बैठक खरगोन में आयोजित की जाएगी।
पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने के संकेत
मंच पर उपस्थित विशेष अतिथि उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अग्रज नंदलाल यादव ने अपने संबोधन में शीघ्र ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने के संकेत दिये। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को अभी 20 हजार रुपए की श्रद्धा निधि मिल रही है जिसे जल्द ही 30 हजार रुपए महीना किया जा सकता है।
बाबा महाकाल के दर्शन कराए गए
शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष में दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने किया। स्वागत भाषण उज्जैन जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल कटारिया ने दिया। करीब चार वर्षो के बाद उज्जैन में हुए संघ के बड़े आयोजन में प्रदेशभर के जिलों से सैकड़ों पत्रकारों ने सहभागिता की। उज्जैन आए पत्रकारों को सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन कराए गए। अतिथियों का स्वागत संघ के राजेंद्र पुरोहित, राजेंद्र राठौर, मनोज जैन, डॉ. घनश्याम शर्मा, आनंद पांचाल, डॉ. गोविंद सोलंकी, नीलेश शर्मा आदि ने किया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ के शरद जोशी, मोहम्मद अली, राजकुमार दुबे, रिजवान अहमद सिद्दीकी,रामकिशोर अग्रवाल सत्यनारायण वैष्णव, परसराम चौहान,राजेंद्र राजपुरोहित, राजेंद्र राठौर, दिलीप सिंह भदौरिया, सरल प्रताप सिंह भदौरिया, अनिल त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, प्रहलाद सिंह भदौरिया, मनोज गोस्वामी, अध्यक्ष नितिन गोस्वामी महासचिव अखलेश दांतरे उमरिया जिले से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव मेहंदी हसन, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, जबलपुर संभागीय महासचिव सुभाष पाण्डेय, निमाड़ संभाग के अध्यक्ष विजय मोरे, इंदौर संभागके महासचिव डॉ पंकज विरमाल, उमरिया जिला अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे, महासचिव विजय द्विवेदी, डीएन सोनी, मंडला जिला अध्यक्ष अशफाक खान, शहडोल जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार, महासचिव अनुराग त्रिपाठी ,खरगोन जिला अध्यक्ष सदाशिव वर्मा बुरहानपुर अध्यक्ष रामप्रकाश जायसवाल, धार जिला अध्यक्ष खंडवा जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता,बडवानी जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी महासचिव कपिलेश शर्मा इंदौर अध्यक्ष ब्रजेश जोशी महासचिव विनोद शर्मा,रतलाम जिला अध्यक्ष राजेश जैन महासचिव दिनेश दव नीमच अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंदसौर अध्यक्ष हेमंत जैन प्रदेश सचिव डॉ नरेन्द्रसिंह राजावत,रतलाम संभागीय अध्यक्ष डॉ प्रतिपाल सिंह राणा,संयुक्त सचिव भेरूलाल टांक ,शिवपुरी से महताबसिंह तोमर अध्यक्ष अजेय राज सक्सेना, अशोकनगर अध्यक्ष सचिन शर्मा महासचिव राजा यादव शाजापुर अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ,देवास अध्यक्ष अरविंद चौकसे महासचिव चेतन राठौर छतरपुर अध्यक्ष अभिषेक सिंह सेंगर,सागर जिला अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप संभागीय अध्यक्ष दीपक सरवरिया महासचिव दिनेश जैन शिल्पी छत्तरपुर संभागीय अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल महासचिव प्रतीक खरे,टीकमगढ़जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर,महासचिव खरे,प्रदेश संयुक्त सचिव वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पांडे रीवा जिला अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी महासचिव श्रीप्रकाश तोमर छिंदवाड़ा संभागीय अध्यक्ष मनीष जैन,सिवनी जिला अध्यक्ष कृष्णानंद श्रीवात्रि कन्हैया प्रजापति, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा डॉ सुरेन्द्र राजपूत, अज्जू सोनी ग्वालियर अध्यक्ष शाहनवाज खान,ग्वालियर संभाग गजेन्द्र इंगले ‘ महासचिव अशोक पाल,दमोह अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव प्रदेश सचिव रामशरण पाराशर विदिशा महासचिव रूपेश आर्य,भिंड अध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास महासचिव असगर खान श्योपुर अध्यक्ष दीपक दंडोतिया. सबलगढ़ अध्यक्ष गोपाल सोनी महासचिव राघवेंद्रसिंह भदौरिया प्रदेश पदाधिकारी राधाकृष्ण सिंहल अमरसिंह जादौन मुरैना से प्रदेव सचिव करतार सिंह, सम्भागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार अध्यक्ष रामशरण शर्मा महासचिव प्रशांत शर्मा,प्रदेश संयुक्त सचिव डबरा से जितेंद्र गौतम,रायसेन से प्रदेश संयुक्त सचिव मथुरा रजक कार्यकारणी सदस्य बारेलाल जिला अध्यक्ष संजय चौहान महासचिव मुकेश शर्मा,नरसिंहपुर से जिला अध्यक्ष बालमुकुंद विनोद कोरी महासचिव मनोज नौरिया,मऊगंज से अध्यक्ष सरोज गुप्ता महासचिव विजय जैसवाल आदि पत्रकार साथी भी शामिल हुए।



