इंदौरमध्यप्रदेश

लोहे की रॉड काटते वक्त ग्राइंडर से कटी गर्दन को फिर से जोड़ दिया एमवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने

 

14 दिन बाद पूर्ण स्वस्थ हो परिजनों के साथ घर रवाना हुआ सोहन

इन्दौर l इसी माह सत्रह जनवरी को 38 साल के सोहन पिता पन्नालाल निवासी गोकुल नगर को, ग्राइंडर कटर से गर्दन कटने के कारण गम्भीर रूप से घायल अवस्था में एमवायएच हास्पिटल लाया गया था । परिजनों के अनुसार घर पर ग्राइंडर से लोहे की रोड काटते समय उसकी आधी गर्दन सहित आहार और साँस की नली दोनों कट चुकी थी । घायल की गंभीर हालत देखते हुए एमवायएच हॉस्पिटल में आपातकालीन सेवाओ के अंतर्गत सर्जरी विभाग के डॉ सुदर्शन ओड़िया के मार्गदर्शन में डाक्टर्स की टीम ने सोहन का ऑपरेशन कर श्वांस लऔर आहार नली को फिर से वापस जोड़ दिया l इस जटिल ऑपरेशन के मामले मे मेडिकल कालेज के डीन डॉक्टर अरविंद घंघोरिया ने बताया की मरीज को अत्यंत ही गम्भीर हालत मे एमवाय लाया गया था। सांस लेने में उसकी असहनीय तकलीफ को देखते हुए कुछ दिनों के लिए एक अलग रास्ता बनाया और आईसीयू में शिफ्ट कर, 5 दिनो तक गहन चिकित्सा विभाग मैं पीड़ित इलाज किया गया ।इस दौरान 5 खुन की बोतल लगाई गई,फिर 5 दिनों बाद मरीज़ को वार्ड मैं शिफ्ट किया गया उसे मुह से आहार देना शुरु किया गया l इलाज के दौरान 10 दिन बाद उसकी साँस की नली को भी निकाल दिया गया अब मुंह से उसकी आवाज़ पहले की तरह निकलने लगी है । मरीज़ के सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होने के बाद आज 31जनवरी डिस्चार्ज कर सुरक्षित घर रवाना कर दिया गयाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}