मंदसौर जिलाशामगढ़सामाजिक
राष्ट्रीय श्री राजपूत करणी सेना ने यूजीसी के विरोध मे ज्ञापन सौपा

राष्ट्रीय श्री राजपूत करणी सेना ने यूजीसी के विरोध मे ज्ञापन सौपा
शामगढ..नए बिल यूजीसी के विरोध मे राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शनिवार को बस स्टेड, झंडा चौक पर काले कानून को वापस लेने के लिए राष्टपति के नाम थाना प्रभारी कपिल सौष्टीय को ज्ञापन दिया गया. व जल्द ही नए बिल को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई.
इस अवसर पर प्रदेश सचिव दानवीरसिंह चंद्रावत, जिला उपाध्यक्ष संजयसिंह सिसोदिया, तहसील अध्यक्ष देवेंद्रसिंह सोनगरा, तहसील उपाध्यक्ष शैलेंद्रसिंह देवड़ा, प्रतापसिंह रघुवंशी, हेमन्तसिंह राजावत, दिलीपसिंह देवड़ा, प्रहलादसिंह देवड़ा, जुगराजसिंह देवड़ा, परशुराम सेवा के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र जी एवं समस्त करणी सेना व परशुराम सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण का उपस्थित रहे।
===========



