मंदसौरमध्य प्रदेशसम्मान
राजस्थान के राज्यपाल ने श्री नरेंद्र अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

नेशनल मीडिया फाउंडेशन के जयपुर में आयोजित 54 वे सेमिनार एवं सम्मान समारोह में राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को मंदसौर आने का दिया न्यौता
मंदसौर l नेशनल मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा भारतीय पत्रकारीता स्थापना दिवस के उपलक्ष में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री हरीभाऊ किशनराव बागडे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ l समारोह के विशिष्ट अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी थे l अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन ने की l मंच पर राष्ट्रीय महासचिव श्री ओपी जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित थेl
समारोह में देश भर के चुनिंदा पत्रकारो एवं समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मान किया गया l जिसमें मंदसौर के पत्रकार एवं समाजसेवी श्री नरेंद्र अग्रवाल को लाइफ टाईम अचीवमेंट पुरूस्कार से सम्मानित किया गयाl मंदसौर से श्री अग्रवाल के साथ जयपुर कार्यक्रम में सम्मिलित हुऐ नेशनल मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश सचिव श्री संजय वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता .श्री राजेंद्र चाष्टा एवं श्री सुनील भदानिया ने महामहिम राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी को भगवान पशुपतिनाथ की तस्वीर भेंटकर मंदसौर आने का न्यौता भी दिया l
महामहिम राज्यपाल ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ तो भी चल रहा है कुछ तो भी लिख रहे हैं वह ठीक नहीं है लेकिन व्यक्ति समझता है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर मे कुछ भी कर सकता हूं l हर काम की मान मर्यादा होती है l
राज्यपाल ने कहा कि वे भी मीडिया से जुड़े रहे हैं , पहले मीडिया का कार्य बहुत कठिन था एक-एक अक्षर जमा कर अखबार तैयार होता था लेकिन अब तो अखबार निकालना बहुत सुलभ और आसान हो गया है l सोशल मीडिया का कार्य तेजी से बड़ा है लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में सत्यता परखें बगैर जल्दबाज़ी में गडबडी भी हो रही हैं l आपने कहा कि गूगल ने तो हर काम आसान कर दिया है यदि कोई खबर भी बनाना हो तो गूगल बना देता है, जो जानकारी आपके पास नहीं वो गूगल के पास है l
राज्यपाल ने कहा कि
जनमत का निर्माण और चुनाव के समय सही जानकारी देने का कार्य भी मीडिया करता , मीडिया लोकतंत्र की आवाज है l आपने कहा कि
पत्रकार को वंचितों की आवाज होना चाहिए, जो पिछड़े हैं वंचित है उपेक्षित है उनकी आवाज बने ,उनकी पहले सुनो उनकी समस्याओं को अपने अखबार में उठाओ ताकि सरकार को भी अखबार में उठाई गई आवाज पर ध्यान जाता है और वंचितों और उपेक्षितों को आपकी कलम से न्याय मिलता है l
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि इस पृथ्वी पर सबसे पहले पत्रकार नारद मुनि रहे हैं भारतीय पत्रकारिता का स्थापना दिवस तो उस समय से आरंभ हो गया था l देश में कई लोग नारद जयंती को पत्रकार दिवस के रूप में मनाते हैं l आपने कहा कि मीडिया केवल एक खबर पहुंचाने का काम नहीं करता है वह समाज एवं जनता की आवाज बनता है, जो अपने आप के महत्व को समझेगा तो वह निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा इसलिए व्यक्ति को अपने आप का महत्व जरूर समझना चाहिए l
श्री देवनानी ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून अब तक नहीं बना है उसके जिम्मेदार भी आप पत्रकार हैं यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं है हम अलग-अलग संगठनों में बट हुए हैं जिस दिन सब पत्रकार एक हो जाएंगे , सब एक साथ होकर यदि कोई बात कहेंगे और सरकार पत्रकारों की बात नहीं माने यह संभव नहीं है l
नेशनल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन ने कहा कि देश का एकमात्र पत्रकार संगठन नेशनल मीडिया फाउंडेशन है जो भारतीय पत्रकारिता स्थापना दिवस मनाता है इस वर्ष 54 वां स्थापना दिवस जयपुर में मनाया गया l जहां देश के 11 राज्यों के 200 से अधिक पत्रकार एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी सम्मिलित हुए l आपने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग उठाई और महामहिम राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष को 11 प्रदेशों की ओर से लिखित मांग पत्र भी सौपा l नेशनल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री ओपी जोशी ने आयोजन की रूपरेखा रखी l
आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया l इस अवसर पर अतिथियों को स्वागत और स्मृति चिन्ह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन , महामंत्री श्री ओपी जोशी व मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल ने प्रदान किया l समारोह में देश भर से आए 50 से अधिक चयनित पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और उत्कृष्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया l समारोह में मंदसौर से सम्मिलित हुए श्री संजय वर्मा, श्री राजेंद्र चाष्टा एवं श्री सुनील भदानिया को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया l



