भवानीमंडी में हिंदू सम्मेलन संपन्न, अतिथि गणों ने कहा विश्वमंगल के लिए हिंदू समाज का संगठित होना जरूरी है

भवानीमंडी में हिंदू सम्मेलन संपन्न, अतिथि गणों ने कहा विश्वमंगल के लिए हिंदू समाज का संगठित होना जरूरी है


भवानीमंडी । माँ अम्बे बस्ती द्वारा श्री राधेश्याम संस्कृत पाठशाला के प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू सभ्यता एवं संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का परिचय कराना तथा हिन्दू समाज को एकजुट और संगठित करने का संदेश देना रहा ।
कार्यक्रम में साध्वी वर्षा जी नागर, कथावाचक डॉ. दीपक जी शास्त्री, मुख्य वक्ता श्री पूनमचंद राठौर प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख विद्या भारती एवं मिथिलेश दीदी विभाग संयोजिका राष्ट्रीय सेविका समिति सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं सामाजिक एकता पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया । अनादिकाल से हिंदू समाज जो अपने विचारों, प्रयासों से सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता आया है उसे आज फिर साथ आगे बढकर अपनी भूमिका को और सशक्त करने का समय आ गया है ।
सम्मेलन के माध्यम से “एकजुट हिन्दू समाज, सशक्त राष्ट्र” का नारा दिया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक समर्थन दिया। समिति के अध्यक्ष अरुण गर्ग ने स्वागत उद्भोधन प्रस्तुत किया । कार्यक्रम की प्रस्तावना समिति सदस्य हिमांशु चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की । वही कृष्णम एकेडमी के बच्चों एवं संचालक श्रीकांत ओझा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कराया । अमित चतुर्वेदी ने धन्यवाद प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संरक्षक श्री ओम प्रकाश चतुर्वेदी, मोहनलाल भारड़िया, गुरुभेज सिंह, प्रकाश गुप्ता एलआईसी, हरीश योगी, शिव कुमार व्यास समेत बस्ती क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।



