भोपालमध्यप्रदेश
MP यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और ग्रामीण जिला अध्यक्ष पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

MP यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और ग्रामीण जिला अध्यक्ष पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
जबलपुर में युवा कांग्रेस के दो नेताओं प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा और ग्रामीण जिला अध्यक्ष शुभम उर्फ राजा श्रीवास्तव पर रेप के केस दर्ज। ऋषभ पर आरोप है कि उसने 2020 में सोशल मीडिया के जरिए एक महिला को फंसाया और शादी का झांसा देकर दो बार गोवा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ऋषभ ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष शुभम (उर्फ राजा श्रीवास्तव) पर 2020 से एक युवती के साथ शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का आरोप है।लॉर्डगंज पुलिस ने ऋषभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शुभम श्रीवास्तव अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



