समाचार मध्यप्रदेश नीमच 01 फरवरी 2026 रविवार

/////////////////////////////////////
नीमच। आज 1 फरवरी को नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार विधानसभा के दक्षिण मंडल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे अरनिया चुंडावत में कम्युनिटी हॉल डोम का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वनांचल की दोनों पंचायतों अमावली जागीर ओर घसुंडी जागीर में भी डोम का भूमिपूजन तथा सीसी रोड, टीन शेड का भी पूजन करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए दक्षिण मण्डल के मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने बताया कि विधायक श्री परिहार इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने कार्यकर्ता ओर क्षेत्र की जनता से चौपाल पर मुलाकात कर सरकार की रीति नीति और योजनाओं के कियान्वय से अवगत कराएंगे।
श्री गुर्जर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश नए आयाम स्थापित कर रहा है। नीमच विधानसभा में भी विधायक दिलीप सिंह परिहार ने क्षेत्र के विकास में चार चांद लगा दिए है हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है।
इस दौरान विधायक दिलीपसिंह परिहार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर, मंडल महामंत्री, मंडल के पदाधिकारी, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।
===============
सांवरिया सेठ दरबार तक पैदल यात्रा 4 फरवरी, पंजीयन आवश्यक नहीं
============
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसान कल्याण वर्ष पर केंद्रित कार्यो की समीक्षा की
नीमच 31 जनवरी 2026, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कमिश्नर-कलेक्टर्स के साथ बैठक कर “किसान कल्याण वर्ष – 2026” के लक्ष्य पर केंद्रित कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कसाना, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
नीमच के एन.आई.सी.कक्ष नीमच में आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, कृषि उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
=========
चुकनी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न
नीमच 31 जनवरी 2026, आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शासकीय हाई स्कूल चुकनी में शनिवार को आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास,कास,प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच कर निशुल्क औषधियां वितरित की गई। छात्रों को नशे से होने वाले हानिकारक शारीरिक एवं मानसिक प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए इनसे बचाव के बारे में जागरूक किया। मौसमी बीमारी से बचाव के उपाय, तनाव से मुक्ति, स्वच्छता एवं पोषण के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों को करियर मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में कुल 42 छात्रों ने स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ लिया। शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में प्राचार्य श्री पुष्पराज मसीह, डॉ.सीमा पाटीदार, शिक्षक श्रीमती रेखा साहानी माध्यमिक ने आवश्यक सहयोग दी।
=========


