मुख्यमंत्री का कल मल्हारगढ पहुंचकर करें भावभीना स्वागत – परिहार
नीमच। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का कल मल्हारगढ आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक दिलीपसिंह परिहार ने क्षेत्र की सभी लाडली बहनों, किसानों और कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में मल्हारगढ पहुंचकर किसान हितेषी, लाडली बहनों के भाई मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का मालवा की परम्परा अनुसार भावभीना आत्मीय स्वागत करने की अपील की है।
श्री परिहार ने कहा कि डॉ. मोहन यादव प्रदेश के चहुंमुखी विकास में प्रण-प्राण से कार्य करने वाले प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री हैं। उनका क्षेत्र में आगमन खुशी की बात है।