मंदसौर जिलासीतामऊ
स्वास्थ्य सेवा की ओर एक कदम: मानपुरा में लाइट माइक्रोफाइनेंस का निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का हुआ आयोजन

स्वास्थ्य सेवा की ओर एक कदम: मानपुरा में लाइट माइक्रोफाइनेंस का निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का हुआ आयोजन
लदुना। अहमदाबाद स्थित माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 22 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मानपुरा (सीतामऊ )गाँव स्थित शासकीय हाई स्कूल में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 350 से अधिक ग्रामीणों एवं 250 से अधिक स्कूली बच्चों की आँखों की जाँच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही लाइट माइक्रोफाइनेंस की टीम द्वारा 300 से अधिक शिक्षा सामग्री स्कूली बच्चों को वितरित की गई।
इस अवसर पर लाइट माइक्रोफाइनेंस की ओर से सचिन शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणछोड़ निनामा,एवं कमलेश गहलोत ने इस सराहनीय पहल के लिए लाइट माइक्रोफाइनेंस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।



