मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 28 जनवरी 2026 बुधवार

/////////////////////////////////

आदर्श मार्ग में लगे अवैध होर्डिग्स को लेकर कांग्रेस आज देगी ज्ञापन

मंदसौर। नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा से लेकर सदर बाजार तक आदर्श रोड़ का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग में कई अवैध होर्डिग्स लगे है जो मार्ग की शोभा खराब कर रहे है। इस मुद्दे को लेकर रफत पयामी नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद मंदसौर ने बताया कि मंदसौर नगर में बनने वाले आदर्श मार्ग के बीच महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के बाहर होर्डिंग तथा शहर में अन्य जो अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं उन तमाम होर्डिंग्स को हटाकर एक जैसा आदर्श मार्ग बनाने हेतु आज 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी चौराहा मंदसौर में पर एक ज्ञापन नगर पालिका अधिकारी को दिया जाएगा। जिसमें सभी अवैध होर्डिग्स को हटाने की मांग की जायेगी। पयामी ने सभी कांग्रेसजनों और नगर के नागरिको से उक्त ज्ञापन में सम्मिलित होन का निवेदन किया है।

=========

श्री विघ्नहर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ खिलचीपुरा पर ध्वजा 30 जनवरी को चढ़ाई जायेगी

मंदसौर। नगर के प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री विघ्नहर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ खिलचीपुरा, मन्दसौर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंदिर ध्वजा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता संदीप धींग ने बताया कि  अति प्राचीन परम तारक परम प्रभावक तीर्थ क्षेत्र पारसधाम, खिलचीपुरा में बिराजित श्री विघ्नहर पार्श्वनाथ परमात्मा के जिनालय पर ध्वजारोहण का शुभ अवसर आया है।  तप सम्राट  स्व. आचार्य श्री नवरत्न सागर सुरीश्वरजी म. सा. , आचार्य श्री विश्वरत्न सागरजी म.सा. की प्रेरणा एवं आशीर्वाद एवं  युगप्रधान आचार्यसम श्री चंद्रशेखर विजय जी मसा साहेब के शिष्य रत्न आचार्य जिनसुंदरसूरीश्वर जी मसा के शिष्य प. पू. पन्यास योगरूचि मा. सा. जी आदि ठाना 3 की पावन निश्रा में मंदिर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई जायेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी 2026 शुक्रवार को प्रात: 9 बजे सतर भेदी पूजन होगी जिसके बाद मंदिर के वार्षिक चढ़ावे बोले जायेंगे। ध्वजारोहण का कार्यक्रत प्रात: 11.00 बजे संपन्न होगा। जिसके बाद स्वामीवात्सल्य सेठ भेरुलालजी कस्तुचंदजी चण्डावला (जैन भवन), खिलचीपुरा में होगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी स्व. श्रीमान रुपचन्दजी बदामबाई, स्व. श्री लक्ष्मीलालजी धींग वही स्मृति में श्री जैन नमकीन परिवार, मन्दसौर रहेगा। इस अवसर पर पूजन विधिकारक आनन्द जैन, मुन्डका संगीतकार बबलुभाई पार्टी द्वारा संपन्न करवाई जायेगी।

========

हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने झंडा वंदन कर ली परेड की सलामी

मंदसौर 26 जनवरी 26/ जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय के क्रीड़ा परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने झंडा वंदन किया तथा परेड की सलामी ली।

जिलास्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। संदेश वाचन के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

इस अवसर पर सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एएसपी श्री तेरसिंह बघेल, न्यायाधीशगण, जिला अधिकारीगण, पार्षदगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 15 प्लाटून विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयज, एनसीसी सीनियर डिवीजन गर्ल्स, एनएसएस, एनसीसी जूनियर डिवीजन सेंट थॉमस, एनसीसी जूनियर डिवीजन सरदार वल्लभभाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट स्कूल, स्काउट उत्कृष्ट स्कूल, गाइड दल सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर, शीर्यदल महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, रेड क्रॉस शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालागंज एवं फ्रंटलाइन वर्कर, पुलिस बैंड द्वारा आकर्षक परेड आयोजित की गई।

सधी हुई परेड में सीनियर डिवीजन में प्रथम पुरस्कार एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयज, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला एवं तृतीय पुरस्कार जिला होमगार्ड बल को प्रदान किया गया। जूनियर डिवीजन में प्रथम पुरस्कार एनसीसी जूनियर डिवीजन सरदार वल्लभभाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी सेंट थॉमस तथा तृतीय पुरस्कार स्काउट एवं गाइड सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर को दिया गया।

विभिन्न विद्यालयों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रथम पुरस्कार सेंट थॉमस स्कूल एवं द्वितीय पुरस्कार वात्सल्य पब्लिक स्कूल मंदसौर को प्रदान किया गया। महावीर व्यायाम शाला द्वारा मलखंब की आकर्षक प्रस्तुति तथा आईपीएस इंग्लिश स्कूल द्वारा मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी एवं उनकी टीम द्वारा सांप के काटने से बचाव एवं आकाशीय बिजली से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों में प्रथम पुरस्कार आपदा प्रबंधन विषय पर आधारित होमगार्ड विभाग को, द्वितीय पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग को तथा तृतीय पुरस्कार स्काउट शिक्षा विभाग को प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा लोकतंत्र सेनानी का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, साहसिक कार्य करने वाले नागरिकों एवं विभागों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे. के. जैन द्वारा किया गया।

==========

26 जनवरी पर अग्रसेन वाटिका पर हुआ झंडा वंदन, अध्यक्ष बंसल ने दी शुभकामनाएं
अग्र चेतना महिला क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न हुआ

नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अग्रसेन वाटिका पर अग्रचेतना महिला क्लब के तत्वाधान में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल (ट्रांसपोर्ट) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बड़ी संख्या में समाज जनों की उपस्थिति में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष बंसल ने समाजजनों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। सचिव अशोक मंगल ने कहा कि हमें घर पर संविधान का पालन करना चाहिए। बच्चों को अधिकार के साथ दायित्व का भी बोध करवाना हर माता-पिता की पहली प्राथमिकता होना चाहिए। कार्यक्रम में भगवान अग्रसेन जी की आरती ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगीत गाए गए। अग्र चेतना महिला क्लब की अध्यक्ष सविता गोयल, सचिव सुलेखा मित्तल, कोषाध्यक्ष कविता ऐरन, उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, प्रचार सचिव रेखा अग्रवाल, सरोज गर्ग, सरिता अग्रवाल, अलका सिंहल, सरिता गोयल, कृष्णा गोयल, उमा नरेड़ी, राधा मित्तल, उर्मिला मित्तल, निशा गर्ग सहित समाज के पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण गर्ग, महेश गर्ग, सुरेश सिंहल एवं आर.वी.गोयल, गोपाल गर्ग, अशोक मंगल, पुरुषोत्तम गर्ग, कमल मित्तल, पप्पू मंगल, नवल मित्तल, नवीन अग्रवाल, दिनेश गर्ग, नंदन गोयल, अरुण गोयल, अनिल गोयल, शंकर बंसल, प्रकाश गर्ग, बालकृष्ण अग्रवाल, जगदीश नरेड़ी, जितेंद्र गर्ग, डॉ.सिंहल, संतोष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (एलआईसी), पुरुषोत्तम अग्रवाल, विकास गोयल सहित अनेक अग्रबंधु एवं महिला क्लब की पदाधिकारी समाज के विभिन्न ग्रुप एवं संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन ममता गर्ग.सुनीता जिंदल ने संयुक्त रूप से किया। आभार सचिव सुलेखा कमल मित्तल ने माना।

==============

जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्‍परता से सुनी 23 आवेदकों की समस्याएं

मंदसौर 27 जनवरी 26/ जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 23 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। धाकड़ पिपलिया निवासी ममता ने स्‍वयं की कृषि भूमि पर आने जाने का रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बरखेड़ा देवडुंगरी निवासी चन्‍दाबाई ने नाली की निकासी के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर सीईओ जनपद मल्‍हारगढ़ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पिपलियामंडी निवासी शिवराज ने नगर पलिका की दुकान दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीएमओ नगर पालिका पिपलियामंडी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में आवास योजना का लाभ दिलवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, सिमांकन करवाने, पानी के केम्‍पर व पानी की गुणवत्ता की जांच करवाने, एवं निर्वाचन नामावली नोटीस संख्‍या में अवधी बढ़ाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

===========

जनसंपर्क विभाग की विकास एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का कलेक्टर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

मंदसौर 26 जनवरी 26/ गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोकोत्सव “भारत पर्व” के पावन अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, मंदसौर द्वारा आयोजित विकास एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, वन मंडल अधिकारी श्री संजय रायखेरे, जिला जनसंपर्क अधिकारी डॉ. ईश्वर चौहान सहित अन्य जिला अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रदेश के चहुंमुखी विकास, लोकहित में किए गए नवाचारों, तथा संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों से संबंधित विषयवस्तु को आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं जन-सुलभ माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्रों, इन्फोग्राफिक्स एवं संक्षिप्त विवरणों के माध्यम से विकास यात्रा को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आमजन सरलता से जानकारी प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जनसंपर्क विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसी प्रदर्शनी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शासन की योजनाओं से अवगत कराना, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना, तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भारत पर्व के दौरान आयोजित यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही और बड़ी संख्या में नागरिकों ने इसका अवलोकन किया।

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी भारत पर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ाती हुई लोकतंत्र के उत्सव को सार्थक स्वरूप प्रदान करती है।

===============

भारत पर्व कार्यक्रम में हुई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंदसौर 26 जनवरी 26/ गणतंत्र दिवस की संध्या में लोकतंत्र का लोकोत्सव ’’भारत पर्व’’ का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया। श्री कबीर मालवीय, उज्जैन द्वारा देशभक्ति एवं लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। धार जिले के श्री लखन द्वारा लोक नृत्य भगोरिया पर प्रस्तुती दी गई। श्रोताओं ने मंत्रमुग्ध होकर इन सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रसास्वादन किया।

कार्यक्रम के पश्चात बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवियों एवं विभागों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, वन मंडल अधिकारी श्री संजय रायखेरे सहित अन्य सभी जिला अधिकारी, बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

============

आबकारी विभाग ने अलग अलग स्थानों से अवैध शराब जप्‍त की

मंदसौर 27 जनवरी 26 / जिला आबकारी अधिकारी श्री रामहंस पचौरी द्वारा बताया गया कि गणतंत्र दिवस पर्व के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के दौरान मंदसौर जिले में अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए श्री कर्मेन्द्र सांवले आबकारी उप निरीक्षक, वृत-मंदसौर द्वारा अजीजखेड़ी रोड़ मंदसौर पर राजु पिता कालुलाल दर्जी के कब्जे से 17 पााव देशी मदिरा प्लेन मदिरा जप्त किये गये, राणा जी होटल मंदसौर पर पंकज पिता गिरधारीलाल सूर्यवंशी के कब्जे से 10 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 07 पाव देशी मदिरा मसाला तथा 03 बीयर केन, महाराजा ढाबा मंदसौर पर चेतन पिता ब्रजलाल रेबारी के कब्जे से 03 बीयर केन एवं 11 पाव देशी मदिरा प्लेन, कृषि उपजमण्डी मंदसौर के पास ओमप्रकाश पिता शम्भूलाल चमार के कब्जे से 23 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 04 बीयर केन तथा 03 पाव देशी मदिरा मसाला, अभिनंदन नगर मंदसौर पर संजय पिता बकंट बप्पा के कब्जे से 15 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 06 पाव देशी मदिरा मसाला, 500 क्वाटर मंदसौर पर धर्मेन्द्र पिता दिलीप सिंह के कब्जे से 12 पाव देशी मदिरा प्लेन, मुन्दडी मे राहुल पिता नाहरसिंह राजपूत के कब्जे से 07 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 03 पाव देशी मदिरा मसाला व 03 बीयर केन जप्त किये जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

वही वृत सुवासरा प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री अमित तेकाम द्वारा अशोक पिता भेरूलाल प्रजापत निवासी ढाबलादेवल के कब्जे से 08 लीटर हाथ भट्टी शराब, यशवंत पिता रामनिवास बारेट निवासी गसोई के कब्जे से 13 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किये गये तथा वृत प्रभारी गरोठ /भानपुरा आबकारी उप निरीक्षक श्री संजय राठौर द्वारा द्वारकालाल पिता महादेव मीणा निवासी मोखमपुरा के कब्जे से 11 लीटर हाथ भटटी शराब, देशराज सिंह पिता भवानीसिंह चन्द्रावत निवासी झिरनिया के कब्जे से 12 पाव देशी मदिरा प्लेन, राहुल पिता सुन्दरलाल प्रजापति निवासी भानियाखेडी के कब्जे से 09 पाव देशी मदिरा प्लेन, नानालाल पिता मांगीलाल बागरी निवासी बर्डियाइस्तमुरार के कब्जे से 11 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त किये जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1) के तहत् कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। उक्त कार्यवाही मे आरक्षक श्री सिद्धार्थ, श्री केशव, श्री रवी, श्री अंकित, श्री महेश, श्री कपील, श्रीमती ममता, श्री पंकज, कु. किर्ती का योगदान रहा। अवैध रूप से मदिरा की बिकी, परिवहन, संग्रहण आदि पर रोक लगाने हेतु आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

===========

सीतामऊ साहित्य महोत्सव में आने-जाने हेतु प्रशासन ने की दो निःशुल्क बसों की व्यवस्था

29 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे तीन दिन रहेगी बस की सुविधा

मंदसौर 27 जनवरी 26/ सीतामऊ साहित्य महोत्सव (29 जनवरी से 31 जनवरी) में भाग लेने वाले श्रोताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गांधी चौराहा, मंदसौर से आने-जाने हेतु दो बसों की व्यवस्था की गई है।

प्रथम बस प्रातः 8:30 बजे गांधी चौराहा पर उपलब्ध रहेगी तथा प्रातः 9:00 बजे सीतामऊ साहित्य महोत्सव के लिए रवाना होगी। यह बस सीतामऊ से दोपहर 2:00 बजे पुनः मंदसौर के लिए प्रस्थान करेगी, जिससे श्रोता वापस आ सकेंगे।

द्वितीय बस दोपहर 1:00 बजे गांधी चौराहा, मंदसौर से सीतामऊ के लिए रवाना होगी। यह बस महोत्सव की समस्त गतिविधियों के समापन के पश्चात सीतामऊ से मंदसौर लौटेगी एवं गांधी चौराहा पर यात्रियों को छोड़ेगी। श्रोतागण अपनी सुविधा एवं कार्यक्रम की अवधि के अनुसार किसी भी बस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।

=============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}