ग्राम पंचायत पावटी में 77 वां गणतंत्र दिवस पर्व बड़े धूमधाम से मनाया

ग्राम पंचायत पावटी में 77 वां गणतंत्र दिवस पर्व बड़े धूमधाम से मनाया
पावटी। ग्राम पंचायत पावटी द्वारा पंचायत भवन में 77 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरपंच नारायण सिंह राठौर द्वारा झंडावंदन किया गया। इसके पश्चात ग्राम वासियों को मिठाई वितरित की गई एवं राष्ट्रीय पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्री नारायण सिंह राठौर, उप सरपंच गोपालसिंह चौहान, सचिव अभिजीत सिंह, सहायक सचिव मोहन गुर्जर, नेपालसिंह राठौर,शिवनारायण खींची, शंकर सिंह,बहादुर सिंह,दिलीप सिंह, विष्णुप्रसाद शर्मा,दिनेश सिंह सहित समस्त ग्रामवासी एवं नन्हे बालक बालिकाएं ओर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर गणतंत दिवस आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


