रतलामताल

नपं अध्यक्ष श्री परमार ने किया ध्वजारोहण -पुलिस ने दी सशस्त्र सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन और नगर के कार्यों कि दी जानकारी 

पश्चात अंबेमाता मंदिर परिसर पर छात्र छात्राओं एवं श्रेष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। मुख्य समारोह मुखर्जी चौक पर हुआ ,जहां नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने ध्वजारोहण किया और सशस्त्र परेड की सलामी ली। श्री परमार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया और साथ ही नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों द्वारा घोष की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ,थाना प्रभारी तूर सिंह डाबर सभी संस्था प्रधान, शिक्षक और सभी स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

इसके बाद नगर परिषद द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया । अंबे माता मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता विद्यार्थियों ने पुनः अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी ।कक्षा पांचवी ,आठवीं, दसवीं और बारहवीं के नगर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को नगर परिषद की ओर से सम्मानित किया गया । पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार एवं अधिकारियों एवं पार्षदों ने वरिष्ठ पत्रकार , शिक्षाविद शिव शक्ति शर्मा,(समयगती), राजेंद्र सिंह सिसोदिया(दैनिक भास्कर)एवं वाहिद खान पठान (प्रसारण)को भी नगर परिषद की ओर से सम्मानित प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में बेहतर टेंट व्यवस्था करने के लिए जाकिर मंसूरी एवं साउंड सिस्टम के रमेश चंद्र सेन को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन के लिए विनोद कुमार शर्मा को शील्ड एवं प्रमाण पत्र दिया गया।स्मरण रहे कार्यक्रम संचालक कार्यक्रम की रीढ़ की हड्डी माना जाकर श्री शर्मा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए जिसकी सबने प्रशंसा कर नवाजा।श्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार ऑल ग्रेट पब्लिक स्कूल को दिया गया।

पुरस्कार वितरण जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश परमार ,पंडित दिलीप शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार,मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ,सभापति गुड्डू खान, गोवर्धन पोरवाल, अनिल परमार, पवन मोदी ,पंकज शुक्ला ,दिनेश माली, मनीष परमार , हारुन खान पठान, अनवर मिर्जा ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा आदि ने किया। संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया।आभार मोहित शर्मा ने माना।कार्यक्रम में जगदीप सिंह कुशवाह शमसुद्दीन खान पठान ,वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रमोद भट्ट, सत्यनारायण चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

नगर की विभिन्न संस्थाओं में संस्था प्रधानों ने ध्वजारोहण किया: 

गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए।

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया ।इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित गीत एवं भाषण प्रस्तुत किये ।इस अवसर पर शिक्षक मंजू बाला सूर्यवंशी, सतीश गौड़, मनीष शर्मा,कारुलाल माली, रमेश परमार, भागीरथ मालवीय, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सीमा उपाध्याय,जितेंद्र राठौड़ ,अनिल राठौड़, मोहम्मद असलम अनिल माली आदि उपस्थित थे। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय जैन ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती ज्ञान मंदिर, श्री महावीर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, न्यू आर्यवीर अकादमी, परि मां अकादमी, मां शारदा कान्वेंट स्कूल, कस्तूरबा माध्यमिक विद्यालय ,ताल पब्लिक स्कूल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया ।तहसील कार्यालय में तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया। थाने में थाना प्रभारी तूर सिंह डाबर ने ध्वजारोहण किया ।कृषि उपज मंडी कार्यालय में प्रशासक एवं तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}