मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 27 जनवरी 2026 मंगलवार

//////////////////////////////////////////

गणतंत्र दिवस पर ग्राम सागोद में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने बच्चों के साथ किया भोजन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय स्कूलों में बच्चों को विशेष मध्यान्ह भोजन परोसा गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चेतन्य काश्यप ने ग्राम सागोद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन किया। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में विधायक ग्रामीण मथुरालाल डामर, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री विप्लव जैन, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी श्री राकेश खाखा, एसडीएम आर्ची हरित, जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, सरपंच कैलाश जी, उपसरपंच राजेश धाकड़, श्री सोनी, श्री अशोक धाकड़ सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री काश्यप ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मेहनत के साथ पढाई करके निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के लागू होने की वर्षगांठ के रूप में बनाया जाता है। हमारे संविधान में अधिकार एवं कर्तव्यों का विशेष उल्लेख किया गया है। अधिकारो के साथ ही नागरिको कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें सभी को समान अधिकार प्राप्त है। सागोद ग्राम अब रतलाम शहर की परिधि में आ गया है। सागोद गांव में शहरीय व्यवस्था के अनुसार विकास हो रहा है। अगले पांच वर्षो में रतलाम शहर के आसपास औद्योगिक विकास नये रूप में आकार लेगा, जिसमें सागोद गांव भी शामिल है। गांव में नये उद्योग एवं रोजगार के अवसर मिलेगे। जमीन के दाम भी अच्छे मिलेगे। सरकार द्वारा हर वर्ग एवं गांव को ध्यान में रखकर विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एडीशनल सीईओ श्री निर्देशक शर्मा ने स्वागत भाषण दिया एवं आभार प्रदर्शन डीपीसी श्री राजेश झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री काश्यप् का स्वागत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान साफा बांधकर एवं पुष्पहार से भी किया गया।स्कूली बच्चों ने तिलक लगा कर पुष्पवर्षा कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया । कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि श्री काश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

===========

शीतलहर के चलते कक्षाओं का संचालन प्रातः 9.00 बजे से पूर्व नहीं किया जाएगा

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर ने बताया कि वर्तमान में शीतऋतु के दौरान शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाने एवं तापमान में निरंतर गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार

जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, एम.पी.बी.एस.ई., सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. एवं अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्री-प्रायमरी से कक्षा 12वीं तक कक्षाओं का संचालन प्रातः 9.00 बजे से पूर्व नहीं किया जाएगा।

=============

मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 30 जनवरी को भोपाल में पुष्प महोत्सव का आयोजन होगा

उप संचालक उद्यान श्री मंगल सिंह डोडवे ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 30 जनवरी को राजधानी भोपाल में स्थित गुलाब गार्डन में पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रतलाम जिले के पुष्पों की महक और रंगत बिखरेगी। महोत्सव में जिले के फूलो की उन्नत एवं नवाचार आधारित खेती करने वाले किसानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

ऐसे किसान जो वैज्ञानिक पद्धति से पुष्प उत्पादन कर रहे है और बेहतर गुणवत्ता के फूल उगा रहे है, वे इस पुष्प महोत्सव में सहभागिता के लिये आवेदन कर सकते है। चयनित किसानों को आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में शामिल मिल होने का अवसर मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित भी किया जावेगा। महोत्सव में 5000 से अधिक आकर्षक गमले एवं 2000 से अधिक कट फ्लावर प्रदर्शित किये जावेगे। यह पुष्प महोत्सव न केवल किसानो को पहचान और सम्मान दिलाने का मंच है, बल्कि उद्यानिकी एवं कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन भी है। शहर की निजी कम्पनीयों, प्रायवेट नर्सरी संचालक एवं पुष्प प्रेमी नागरिक भी इस महोत्सव में सहभागिता कर सकते है ।

उद्यानिकी विभाग सभी पुष्प उत्पादक किसानों से अपील करता है, कि कलेक्टर कार्यालय रतलाम के कक्ष क्रमांक 28 उद्यानिकी विभाग कार्यालय में अपना नाम एवं पुष्प की खेती से संबंधित जानकारी दर्ज करवाये ।

===========

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

 

रतलाम जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को उत्साह हर्ष उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर जिले में स्कूली विद्यार्थियो द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ प्रभात फेरिया निकाली गई। मुख्य समारोह पोलोग्राउंड रतलाम में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चेतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री विप्लव जैन, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित, शासकीय अधिकारी / कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

ध्वजारोहण के बाद समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। समृद्धि एवं शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। एसएएफ, पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट आदि दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया। लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शासकीय विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि श्री काश्यप ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर एवं विनिता ओझा ने किया।

आकर्षक परेड में एसएएफ का प्लाटून रहा अव्वल

गणतंत्र दिवस समारोह में परेड कमांडर प्रशिक्षु आईपीएस श्री वैभव प्रिय और सेकंड कमांडर सूबेदार श्रीमती मोनिका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। इसमें एसएएफ, जिला पुलिस बल, जिला महिला बल, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन, शौर्य दल और बेंड दल शामिल था। परेड का प्रथम पुरस्कार एसएएफ 24 वीं वाहिनी जी कंपनी रतलाम को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार एनसीसी जूनियर डिवीजन सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रतलाम को प्राप्त हुआ। तीसरा पुरस्कार एनसीसी सीनियर डिवीजन पुरूष शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम को मिला।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शा.उ.मा.वि. माणक चौक प्रथम रहा

गणतंत्र दिवस समारोह में पांच विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यालयों में मोर्निंग स्टार स्कूल, समता इन्टरनेशनल स्कूल, शासकीय जवाहर पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माणकचौक तथा श्री गुरु तेग बहादुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभावी प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों में प्रथम पुरस्कार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माणकचौक स्कूल को, द्वितीय पुरस्कार मोर्निंग स्टार स्कूल को तथा तृतीय पुरस्कार शासकीय जवाहर पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम को प्राप्त हुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मलखंब की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

झांकीयो मे दिखी शासन की योजनाओं की झलक

गणतंत्र दिवस समारोह में शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती झांकियों में राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगर पालिका निगम, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला शिक्षा केंद्र, यातायात विभाग द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। झांकियों में प्रथम पुरस्कार किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग रतलाम को, द्वितीय पुरस्कार जिला पंचायत तथा तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी विभाग को प्राप्त हुआ।

=============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}