जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ और बीएलओ सुपर वाईजर सम्मानित

जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
एडीएम श्री कलेश ने दिलाई मतदाता दिवस की सामुहिक शपथ
उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ और बीएलओ सुपर वाईजर सम्मानित
नीमच-अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश की अध्यक्षता में 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री संजीव साहू,डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन,श्री चंद्रसिंह धार्वे,सुश्री श्रुति भयडिया सहित जिला अधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मतदाता दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस कलेश ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत उत्कृष्ट कार्य करने बाले बी.एल.ओ.,सुपर वाईजर, तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्धितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। देश केमुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के संदेश का प्रसारण भी किया गया।
अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश ने 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला पंचायत परिसर में उपस्थितजनों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल व्यास ने किया, तथा एसडीएम श्री संजीव साहू ने आभार माना। जिले में उपखण्ड स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर भी 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया है।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। एसडीएम श्री संजीव साहू, निर्वाचन सुपरवाईजर श्री अजय शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारियो ने अतिथियों को मतदाता दिवस का बैज लगाकर पुष्पहारें स्वागत किया

