मल्हारगढ़पर्यावरणमंदसौर जिला

मल्हारगढ़: मौत के जाल में फंसी चील के लिए मसीहा बनी ललित राठौर की टीम

मल्हारगढ़: मौत के जाल में फंसी चील के लिए मसीहा बनी ललित राठौर की टीम

मल्हारगढ़ ।स्थानीय पुलिस थाना परिसर स्थित शिव मंदिर के पास मानवता और जीव दया का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहाँ एक ऊंचे वृक्ष पर पतंग के घातक चाइनीज मांझे में एक चील बुरी तरह फंस गई थी। घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही चील की पुकार जब नगर परिषद के कर्मचारी ललित राठौर तक पहुँची, तो उन्होंने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जोखिम भरा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन- पेड़ की ऊंचाई अधिक होने और टहनियों के पतले होने के कारण रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण था। ललित राठौर ने अपने साथी अनिल सोनावत के साथ मोर्चा संभाला। अपनी जान की परवाह न करते हुए ललित राठौर पेड़ की उन पतली डालियों तक पहुँचे जहाँ चील फंसी हुई थी। बड़ी ही सावधानी और सूझबूझ से उन्होंने धागे को काटकर पक्षी को सुरक्षित नीचे उतारा।

नगरवासियों ने जताया आभार-

पक्षी के आजाद होते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ टीम का उत्साहवर्धन किया। यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस टीम ने अपनी बहादुरी दिखाई हो; पूर्व में भी ललित राठौर और उनकी टीम कई बेजुबान पशु-पक्षियों की जान बचा चुकी है।

——

“बेजुबानों की सेवा ही सबसे बड़ी मानवता है। हमारी टीम हमेशा इस तरह के कार्यों के लिए तत्पर रहती है।”

ललित राठौर, नगर परिषद कर्मचारी

इस सराहनीय और साहसिक कार्य के लिए समस्त नगरवासियों ने ललित राठौर, अनिल सोनावत और उनकी पूरी टीम को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}