इनकम टैक्स/जीएसटी भरने वालो व्यापारी से की नये तरीके की धोखाधडी की वारदात, पुलिस ने आरोपी को मैहर से किया गिरफ्तार

इनकम टैक्स/जीएसटी भरने वालो व्यापारी से की नये तरीके की धोखाधडी की वारदात, पुलिस ने आरोपी को मैहर से किया गिरफ्तार
मंदसौर।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधडी करने वाले आरोपी को जिला मैहर के थाना रामनगर क्षैत्र से पकडने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने फरियादी प्रभुलाल माली का टेक्स रिटर्न संबंधी कार्य करने के दौरान विगत 07 वर्षों में धोखाधडी कर प्राप्त किये लाखो रुपये।
दिनांक 11-01-2026 को फरियादी प्रभुलाल माली निवासी रामटेकरी के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया की आरोपी नीलेश सिंह द्वारा विगत करीब 08 साल से प्रार्थी का जीएसटी / आईटी संबंधी कार्य देखा जा रहा था। आरोपी पूर्व में प्रतीक डोसी की कम्पनी का काम कर रहा था तब से में प्रार्थी का आरोपी से परिचय हुआ था, तथा उसके पश्चात् जब आरोपी ने अपना काम सन् 2017 से अलग किया था तो प्रार्थी द्वारा नीलेश सिहं को स्वंय के GST/IT का काम नीलेश देखने लगा था। नीलेश रामटेकरी स्थित जमींदार कालोनी मंदसौर पुष्पा श्रीवास्तव के मकान में किराये से रह रहा था। इस दौरान आरोपी ने फरियादी के जीएसटी अकांउट के मोबाईल नंबर तथा ईमेल आईडी में फरियादी के स्थान पर स्वंय के मोबाईल नंबर व ईमेल आईडी डाल दिये ताकि फरियादी को जीएसटी रिबेट के संबंध मे अद्यतन जानकारी प्राप्त नही हो सके और इन वर्षों में आरोपी द्वारा जीएसटी अकाउंट के फर्जी बिल अन्य फर्म को देकर शासन को लाखो रुपये की राजस्व की हानि पहुचाई इसके एवज मे अन्य फर्म से कमीशन बतौर लाखो रुपया प्राप्त किया। फरियादी द्वारा माह मई 2025 में शासकीय भुगतान प्राप्त होने पर अपने आय व्यय का रिटर्न भरने हेतु जून 2025 में नीलेश से सम्पर्क करना चाहा तो नीलेश ने फोन रिसीव नहीं किया। फिर फरियादी ओर उसका बेटा सुनील माली आरोपी नीलेश के किराये के मकान पर नीलेश को तलाश करने गये तो पता चला की नीलेश पांच छः माह पूर्व ही मकान खाली करके कही फरार गया हैं। इस पर फरियादी ने अन्य व्यक्ति से टैक्स/जीएसटी संबधी कार्यवाही हेतु संपर्क किया तो फरियादी को आरोपी के धोखाधडी के कृत्य की जानकारी लगी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 318(4), 316(2), 316(5) का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देश के पालन में एक संयुक्त पुलिस टीम गठीत की जाकर आरोपी की तलाश जिला मैहर में की जाकर आरोपी को पुलिस द्वारा पकडने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी द्वारा प्रारंभिक पूछताछ मे बताया कि उसने फरियादी का इंकम टैक्स / जीएसटी संबंधी कार्य 2017 से 2024 तक किया था। इस दौरान आरोपी ने फरियादी की जीएसटी/आईडी रिबेट को अन्य फर्म को पास करके फरियादी को करीब 15 से 20 लाख का नुकसान पहुचाया होगा। जो वास्तविक नुकसान की जानकारी आरोपी के लैपटाप में फरियादी के टेली के अकाउंट मे सुरक्षित है। आरोपी ने फरियादी को उपरोक्त बात की जानकारी न लगे इस हेतु फरियादी के जीएसटी / आईटी खाते में फरियादी के ईमेल आईडी / मोबाईल नंबर के स्थान पर स्वंय का ईमेल आईडी एवं मोबाईल नंबर अद्यतन कर दिया था ताकि जीएसटी/ आईटी विभास से प्राप्त होने वाले मेल/मैसेज की जानकारी फरियादी को न लग सके। जीएसटी रिबेट किन्हे पास की थी, इस संबंध मे तथा लैपटाप व अन्य दस्तावैज जप्ति तथा पूछताछ हेतु आरोपी का दिनांक 30-01-2026 तक का पुलिस रिमांड पुलिस के द्वारा प्राप्त किया गया है।
अपराध से संबधित महत्वपूर्ण तथ्य
· थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय कर अथक प्रयास से पकडा।
· उपरोक्त तरीका वारदात नये किस्म की होकर इसमें जीएसटी/आईटी भरने वाले व्यापारी को टारगेट किया गया।
· फरियादी की जीएसटी रिबेट से किस फर्म को अवैध लाभ पहुचाया गया उन्हे भी प्रकरण मे आरोपी बनाया जावेगा।
· उपरोक्त अपराध की तरीका वारदात से आरोपी द्वारा फरियादी के साथ साथ शासन को भी वित्तीय हानि पहुचाई है जिसमे अनुसंधान के दौरान ओर भी तथ्य प्रकाश मे आ सकते है।
· आरोपी द्वारा किन किन व्यक्तियो का जीएसटी/ आईटी संबधी कार्य देखा जाता था, उनके खाते की भी जानकारी अनुसंधान के दौरान प्राप्त की जावेगी।
· प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के अनेक बैंक खाते की जानकारी मिली है। जिन्हे फ्रीज कराया जावेगा।
· आरोपी की धरपकड करने वाली पुलिस टीम को सफर के दौरान कोहरे एवं प्रतिकूल मौसम का सामना करना पडा।
· अपराध की गंभीरता को देखते हुये माननीय न्यायालय से आरोपी का पुलिस रिमांड चाहा गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का 08 दिवस का पुलिस रिमांड स्वीकृत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -01 नीलेश सिंह पिता भगवत प्रसाद बैंस उम्र 44 साल नि ममरहा, थाना रामनगर जिला मैहर, मध्यप्रदेश
पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में श्री पुष्पेन्द्र सिह राठौर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उनि संदीप मौर्य, प्रआर 402 कमलेश सिंह भदौरिया, प्रआर 639 आशीष बैरागी (सायबर सेल) प्रआर 235 मुजफ्फउद्दीन शेख(सायबर सेल), आर 924 अरुण मालवीय, आर 563 अमित पांचाल का सराहनीय योगदान रहा।
विगत माहों मे धोखाधडी संबंधी प्रकरणो मे थाना कोतवाली पुलिस की उपलब्धिया- थाना कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधडी संबंधी 13 प्रकरणो मे अब तक 39,43,839 रुपये नगद एवं अन्य लाखो रुपये के मूल्यवान दस्तावेज जप्त कर पिडीतो को लाभ पहुचाने की दिशा में कार्य किया है।
अपील- मदंसौर पुलिस की आमजन/ व्यापारी/ सर्विस सेक्टर से जुडे व्यक्ति/ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी से यह अपील है कि- आप जिस भी व्यक्ति के माध्यम से आपका जीएसटी/ आईटी खाता संचालित करते है। आप यह देख लेवे की उक्त खाते में ईमेल आईडी एवं मोबाईल नंबर आप ही का हो। ताकि समय समय पर प्राप्त होने वाले मैसेज की जानकारी आपको प्राप्त हो सके एवं आप उपरोक्त प्रकार की धोखाधडी से बच सके। समय – समय पर अपना जीएसटी रिबेट चैक कर लेवे।


