रतलामपिपलोदा

ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के अंतर्गत पिपलोदा ब्लॉक के कालुखेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चद्रांवत जडवासा

ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के अंतर्गत पिपलोदा ब्लॉक के कालुखेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जडवासा ̺/ राज्य शासन की जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कालूखेड़ा में जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था टॉप शिक्षण संस्थान, सोहनगढ़ के माध्यम से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनसहभागिता को सशक्त बनाते हुए “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” के संकल्प को साकार करना रहा। आयोजन में ग्रामीणजनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने ग्राम विकास, शिक्षा, स्वावलंबन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार रखे।
जन अभियान परिषद निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास, जनजागरण एवं सहभागिता को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध है।
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत रतलाम जिले के पिपलोदा ब्लॉक, के सेक्टर क्रमांक 4 में ग्राम कालुखेड़ा पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन धाकड़, मेडिकल ऑफिसर कालूखेड़ा रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें आयुष्मान भारत योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, 108 एंबुलेंस सेवा सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाएँ शामिल रहीं।
जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक शिवशंकर शर्मा ने परिषद की कार्यप्रणाली एवं विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। टॉप शिक्षण संस्थान सोहनगढ़ के अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से उनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। परामर्शदाता अनिल पाटीदार ने जन अभियान परिषद एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यों पर प्रकाश डाला। तथा स्वदेशी अपने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान नवांकुर संस्था टॉप शिक्षण संस्थान सोहनगढ़ द्वारा विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान किया गया कार्यक्रम मे उपस्थित उप सरपंच सुनील जी रावल, ग्राम पंचायत सचिव गोपाल दास जी बैरागी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्रीमती ज्योति, ओम प्रकाश जी, पवन सोनी, दिनेश पाटीदार, विशाल पाटीदार, एमएसडब्ल्यू छात्र, ग्रामवासी ग्रामीण महिलाए एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे । जिससे छात्रों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राहुल कंडारे द्वारा किया गया। अंत में राकेश पाटीदार ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}