सुवासरामंदसौर जिला

महाराणा प्रताप महाविद्यालय में बसंत पंचमी एवं नेताजी जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

राजा भोज के ऐतिहासिक व साहित्यिक योगदान पर हुआ संवाद

पंकज बैरागी

सुवासरा। शासकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय, सुवासरा में बसंत पंचमी के पावन पर्व, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं महान सम्राट राजा भोज की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार पाटीदार ने उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को बसंत पंचमी एवं जयंती अवसर की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. सुरेश देवड़ा रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बसंत पंचमी की शुभकामनाओं के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन यात्रा का विस्तृत वर्णन किया तथा महान सम्राट राजा भोज के ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर सारगर्भित चर्चा की।

इसी क्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. शंभू सिंह सिसोदिया ने भी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं राजा भोज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपना विचार व्यक्त किया।

अंग्रेजी विभाग की सुश्री अंजलि व्यास ने अपने वक्तव्य में राजा भोज के साहित्यिक योगदान के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों एवं बौद्धिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विद्यार्थी प्रतिनिधि के रूप में बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र जीवन सिंह चौहान ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया।

भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री भूपेन्द्र राठा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया तथा बीच-बीच में विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय, इतिहास एवं प्रमुख घटनाओं की संक्षिप्त लेकिन प्रेरणादायक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाजशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रकाश एस्के ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी श्री भगवान सिंह बघेल, श्री राजेश कल्याणे सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}