मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लाक कांग्रेस द्वारा मनरेगा चौपाल सम्पन्न

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लाक कांग्रेस द्वारा मनरेगा चौपाल सम्पन्न
नीमच -मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जीला कांग्रेस कमेटी नीमच के तत्वाधान में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण -2 द्वारा 22 जनवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ग्राम पंचायत केलुखेड़ा , भाटखेडा,जमुनिया खुर्द,दूलाखेड़ा,ग्रामों की मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन कीया गया ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने संबोधित करते हुए कहा की मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रिढ है ।जिसे कांग्रेस ने कानून बनाकर मजदूरों को एक अधिकार के रूप में दिया था ।केंद्र सरकार बजट में कटौती कर इस योजना को खत्म करने की साजिश कर रच रही है । काम के बदले मशीनों का इस्तेमाल औरऔर समय पर मजदूरी न मिलने को ग्रामीणों के साथ धोखा बताया बजट में की गई कटौती की निंदा की गई ।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण -2अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान भवरासा,कार्यक्रम संयोजक राकेश जावरिया,दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनु बना,विधानसभा युथ कांग्रेसअजय यादव मंडलम अध्यक्ष राकेशउपाध्याय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।इस अवसर पर पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया दुलाखेड़ा से प्रभु लाल,केलुखेड़ा से राजेश पाटीदार,भाटखेड़ा से भेरूलाल कुमावत को अध्यक्ष नियुक्त किया गया । इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने समस्याओं को रखा



