मंदसौरमध्य प्रदेश

साइबर क्राइम से संबंधित फोन आने पर बिना घबराए परिवार एवं पुलिस से संपर्क करे- एसपी मीणा

साइबर क्राइम से संबंधित फोन आने पर बिना घबराए परिवार एवं पुलिस से संपर्क करे- एसपी मीणा

मंदसौर। नगर के मंदसौर यूनिवर्सिटी परिसर में जीतो लेडीज विंग द्वारा साइबर अपराध और सुरक्षा पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सूचनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की लगभग 200 महिलाओं और यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जेआईटीओ लेडीज विंग की चेयरपर्सन श्रीमती अमीषी कीमती के स्वागत भाषण से हुई उन्होंने अपने संबोधन में कहा डिजिटल युग में तकनीक के साथ-साथ उससे सुरक्षित रहना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंदसौर एसपी श्री विनोद जी मीणा ने बताया वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति क्या सावधानी रखना चाहिए। श्री मीणा ने बताया कि सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन लेनदेन करें।, फर्जी जानकारी की पुष्टि परिवार व पुलिस को तुरन्त दें।वित्तिय लेन देन करने के लिए अलग मोबाइल नंबर रखे तथा किसी के साथ साझा ना करें।, आवश्यकता होने पर ही मोबाइल की लोकेशन व एप्लीकेशन के माइक्रोफोन चालू करें।, परिवार के व खुद की फोटो सोशल मीडिया पर कम से कम साझा करें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रितेश नागर ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक विवरण दिया। कार्यक्रम में मंदसौर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर राजीव आर ठाकुर , श्रीमती सुशीला जी नाहटा भी उपस्थित थे। इनके साथ ही जेआईटीओ मेंबर अंकित कीमती ,पिंकेश चौरडिया, साथ ही विकास भंडारी, मयूर सुराणा, समर गांधी , संयम पोरवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिवानी पोरवाल ने किया एवं आभार सेक्रेटरी दिव्या चोरड़िया ने व्यक्त किया।मंदसौर यूनिवर्सिटी की ओर से अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह कुलपति डॉ राजीव आर ठाकुर एवं कुलसचिव आशीष पारिख एवं जेएलडब्ल्यू अपरा सोनगरा, निशा बाकलीवाल, शालिनी जैन, चहेती सुराणा, शिवानी पोरवाल ने भेंट कर स्वागत किया।

==============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}