सरकार कि योजना के लाभ के लिए गंधर्व समाज जन आगे आएं, तथा सोशल मीडिया अपने हुनर कला को दिखाने का बहुत बड़ा प्लेटफार्म है – विधायक श्री डंग

श्री राष्ट्रीय हिंदू दमामी सेवा संस्था के तत्वाधान में दो दिवसीय सरस्वती माता प्रकटोत्सव, प्रतिभाओं और भामाशाह को किया सम्मानित
सीतामऊ।श्री राष्ट्रीय हिंदू दमामी सेवा संस्था सीतामऊ मालवा के तत्वाधान में मां सरस्वती प्रगट उत्सव पर भव्य सुर संगीत के कलाकारों द्वारा अपनी धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य शोभायात्रा तथा प्रतिभा भामाशाह सम्मान समारोह का दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ।मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रतिभा भामाशाह सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री हरदीप सिंह डंग विशेष अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया एवं अतिथि मंदसौर जिला संपादक संघ संरक्षक लक्ष्मीनारायण मांदलिया, गौ शाला अध्यक्ष संजय लाला जाट, प्रशांत चतुर्वेदी सभापति विवेक सोनगरा, मुक्ति धाम समिति अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया,राजेन्द्र राठौड़, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नवीन विश्वास द्विवेदी, रामनिवास केरवा एवं जिलाध्यक्ष श्री रामप्रसाद सोलंकी मेलखेड़ा कि अध्यक्षता में आयोजित किया गया इस अवसर पर अतिथि गणों द्वारा मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान से आए समाज के विभिन्न प्रतिभा प्राप्त छात्रों एवं नागरिकों एवं सेवानिवृत्त भामाशाह गणों को प्रमाण पत्र मेडल सरस्वती माता तस्वीर प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपको माता सरस्वती का वृहद हस्त प्राप्त हैं आपके एक इशारे पर पहलवान से लेकर सभी नाचते हैं। मैं आपके इस परिवार का सदस्य हूं। नपं अध्यक्ष मनोज सुमित हम आपकी सेवा में सदैव है।
श्री डंग ने कहा कि समाज के सभी लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी एवं मोहन यादव तथा प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है।उसका लाभ समाज जनों को मिलें इसके लिए सक्रिय जनों पदाधिकारीयों को आगे आना पड़ेगा।समाज के अधिक से अधिक परिवारों को योजनाओं का लाभ मिले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और आगे अपने हुनर कला के साथ आगे नाम रोशन करें।
श्री डंग ने कहा कि अपने क्षेत्र से कई कलाकर हुए हैं। अभी खेजड़िया के एक कलाकार का उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। ऐसे ही सोशल मीडिया का जमाना है।इसका सदुपयोग करते हुए अपनी हुनर कलाओं को दिखाने का बहुत बड़ा प्लेटफार्म है।मै इस परिवार का सदस्य हूं, यहां पर पधारे सभी प्रतिभावान भामाशाह गणों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
समारोह के पूर्व 21 जनवरी को मोड़ी माता जी प्रांगण में और संगीत के कलाकारों द्वारा अपनी धार्मिक अनुपम प्रस्तुतियां दी गई। दूसरे दिन 22 जनवरी को सुबह मोड़ी माता की प्रांगण से ढोल धमाके बैंड बाजे एवं रथ में मां शारदा सरस्वती की तस्वीर स्थापित कर एवं नन्ही मुन्नी बालिकाओं द्वारा मां सरस्वती के स्वरूप में रथ में सवार होकर समाज के गणमान्यजनों पदाधिकारी की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर खेड़ा रोड से शिवाजी चौराहे बस स्टैंड महाराणा प्रताप चौराहा , राजवाड़ा चौक आजाद चौक महावीर चौक गणपति चौक होते हुए पुनः मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां पर सेदरा करनाली निवासी मुकेश दमामी एवं परिवार द्वारा 30501 रुपए की बोली लगाकर मां शारदा की पूजा आरती का पुण्य लाभ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
शोभायात्रा का जगह जगह फुल बरसा कर स्वागत किया गया।तत्पश्चात समाज के पदाधिकारी द्वारा उपस्थिति अधिक अतिथि गणों का कल माल एवं सरस्वती माता की तस्वीर भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष दादूदयाल बोरदिया प्रतापगढ़ राजस्थान में दिया। कार्यक्रम में समाज जनों द्वारा क्षेत्रीय विधायक हरदीप डंग को सामुदायिक भवन एवं छात्रावास की भूमि कि लंबित मांग को लेकर मांग पत्र प्रदान किया जिस पर हरदीप सिंह डंग ने शीघ्र किए जाने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का संचालन अभय गंधर्व ने एवं आभार तहसील अध्यक्ष महेश गंधर्व द्वारा व्यक्त किया गया।


