रतलाममध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 23 जनवरी 2026 शुकवार

जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

जिला आपदा प्राधिकरण रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित रूप से होने वाली आपदा संबंधी घटनाओं से बचाव एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन हेतु अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा  आज 22 जनवरी को होटल समता सागर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मुंबई, महाराष्ट्र से आए हुए प्रशिक्षक, एसडी फनसालकर इंडियन नेवी, इमरान अहमद इंडियन नेवी, मैनेजर मनीष झा, ट्रेनिंग मेनेजर इच्छांशु वाजपेयी, सीनियर ट्रेनर देवीदास पाटील, श्री विनय पंगारे के द्वारा बाढ़ आपदा सुरक्षा, राहत एवं बचाव तकनीकों की जानकारी कार्यशाला में दी गई।

कार्यशाला के दौरान एसडीआरएफ ,होमगार्ड ,सिविल डिफेंस वौलंटियर, एनसीसी केडेडस उपस्थित थे जिन्हे आपदा से संबंधित कीट प्रदान की गई। दोपहर बाद कालिका माता मंदिर झाली तालाब पर टीम के साथ संयुक्त प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाढ़ की स्थिति पैदा होने पर उससे बचाव एवं बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यु किए जाने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न आपदाओं से राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण  01 फरवरी तक दिया जाएगा। जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलो एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में कार्यपालन यंत्री पी डब्ल्यू डी एम एस चौहान, कार्यपालन यंत्री डब्ल्यू आर डी एन पी देव, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम करूणेश दंडोतिया, जिला डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आपदा प्रबंधन श्रीमती रोशनी बिलवाल, प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल एवं सिविल डिफेंस के 10 जवान एसडीआरएफ के 10 जवान, होमगार्ड विभाग के 10 जवान, एनसीसी केडेड कोर के 5 जवान उपस्थित थे।

============

नापतौल विभाग ने जप्त किये असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नापतौल नियंत्रक म. प्र. भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में नापतौल निरीक्षक भारत भूषण द्वारा उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु शहर रतलाम एवं ग्राम सुखेड़ा में विशेष जांच का अभियान चलाया जिसमें दुकानों पर उपयोग हेतु रखे गये बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केपिटल ऑटो पार्ट्स महू रोड रतलाम, एए. लोखण्डवाला महू रोड रतलाम, राठौर रेस्टोरेन्ट महू रोड रतलाम, अनिल कुमार शांतिलाल किराना ग्राम सुखेड़ा, ज्ञानचंद कन्हैयालाल किराना ग्राम सुखेड़ा, राधा नमकीन स्टोर ग्राम सुखेड़ा, श्री बालाजी कृषि सेवा केन्द्र ग्राम सुखेड़ा, रिदम ट्रेडर्स किराना ग्राम सुखेड़ा, राजेन्द्र मिष्ठान भण्डार ग्राम सुखेड़ा दुकानों पर बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नहीं पाये जाने पर बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और विक्रय हेतु प्रदर्शित करके रखे पैकेज वस्तुओं में अनियमित्ताऐं पाये जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये । जांच के दौरान  विभागीय कर्मचारी एवं अन्य श्री गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल उपस्थित थे।

उपरोक्त दुकानों में बांट-माप, 5 इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अन्य पैकेज बंद वस्तुऐं जब्त किए। नापतौल निरीक्षक भारत भूषण ने उपभोक्ताओं से पैकेज बंद वस्तुओं को खरीदते समय निर्माता/पैक कर्ता का नाम व पूर्ण पता, वस्तु का नाम, वस्तु की शुद्ध मात्रा, वस्तु की एम.आर.पी. (सभी करों सहित), युनिट सेल प्राइज, उपभोक्ता शिकायत करने के लिये व्यक्ति अथवा कार्यालय का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और ई-मेल पता के साथ-साथ एम.आर.पी. से अधिक पर विक्रय करना या एम.आर.पी. को काटकर/मिटाकर/स्टीकर लगाकर बड़ाया गया हो तो विभाग को शिकायत कर सकते है।

===========

बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज 22 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अवसर पर  जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम मे किया गया। आज की थीम के अनुसार महाविद्यालय के छात्रों को कौशल प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन संबंधी जानकारी प्रदाय की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किस प्रकार से करें इसके संबंध में भी छात्र एवं छात्राओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की जानकारी के साथ बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई एवं समाज को बाल विवाह से मुक्त करने हेतु बाल विवाह रोकथाम संबंधित शपथ ली गई । कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी, परियोजना अधिकारी चेतना गेहलोत, अर्चना माहोर, सुपरवाइजर एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं  स्टॉफ उपस्थित था।

=========

23 जनवरी को रतलाम में खेलो एमपी यूथ गेम्स की जिला संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम 2026 का आयोजन चार चरणों में ब्लॉक जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर 13 जनवरी से 31 जनवरी तक, राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश के 9 शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, सागर, एवं शिवपुरी में आयोजित किये जाएगें। इसी तारत्म्य में संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन चार खेल पिट्टू, योगासन, लॉन टेनिस, थ्रॉ बॉल में जिला रतलाम में 23 जनवरी को स्थान क्रिडा केन्द्र संत कवरराम नगर विरियाखेडी में सात जिले उज्जैन, देवास, रतलाम शाजापुर, मन्दसौर, नीमच, आगर-मालवा की टीमे प्रतिभागीता करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11ः00 बजे किया जायेगा। संभाग स्तर पर चयनीत दल राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे।

===========

कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 22 जनवरी को विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत जमुनिया शंकर, देवगढ, हिम्मतखेडी, मोरिया, विकासखण्ड पिपलोदा के राकोदा, धामेडी, नौलखा विकासखण्ड जावरा के लालाखेडा, भूतेडा, उपलई विकासखण्ड सैलाना के बडीखुर्द, मकोडिया रूण्डी विकासखण्ड रतलाम के इटावा माताजी, नगरा, सनावदा तथा विकासखण्ड बाजना के मानपुरा, झोली चंद्रगढ, कुंडल, बाजना एवं रायपाडा में  कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को  जानकारी  दी गई।

23 जनवरी को विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत कराडिया, बरखेडा कलां, सूरजना, केलुखेडा विकासखण्ड पिपलोदा के काबुलखेडी, माउखेडी, पंचेवा विकासखण्ड जावरा के पाताखेडी, सरसी, डोडियाना विकासखण्ड सैलाना के चावडाखेडी, सेमलखेडा विकासखण्ड रतलाम के सिमलावदा, जडवासाकलां, जडवासाकलां तथा विकासखण्ड बाजना के आम्बापाडा, देवली, जाम्बूखांदन में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

=============

गुलियन-बैरे सिंड्रोम हेतु सर्वे टीम गठित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि  रतलाम शहर के वार्ड क्रमांक 13 के क्षेत्र सखवाल नगर में गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जी.बी.एस) के संदिग्ध मरीज की जानकारी प्राप्त हुई है, जो कि इंदौर में उपचारत है। (सावधानी एवं जांच ) हेतु जिले में  सर्वे टीम का गठन किया गया है। सर्वे टीम मे डॉक्टर एवं स्वास्थ्य सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है ।  एमडी मेडिसीन डॉ अंकित जैन की जिला चिकित्सालय रतलाम में ड्यूटी लगाई गई। शहरी नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात रंजन की शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिलीप नगर, चिकित्सा अधिकारी डॉ अभय ओहरी की मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक जवाहर नगर एवं एएनएम मीना रजावत, सेक्टर सुपरवाईजर अनिता धोलपुरिया  आशा कार्यकर्ता उषा वर्मा , आशा कार्यकर्ता श्यामा खराड़ी , आशा कार्यकर्ता ललिता पवांर की मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक जवाहर नगर में ड्युटी लगाई गई।

जिन क्षेत्र से बीमार व्यक्तियों की सूचना मिली है उन क्षेत्र में सर्वे टीम द्वारा चिन्हांकित संदिग्ध मरीज की जानकारी के साथ पब्लिक हेल्थ एक्टिविटी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं ई -मेल के माध्यम से  ई -मेल आई डी idsprat-mp@nic.in  पर जानकारी उपलब्ध कराने हेतु नियुक्त डॉक्टर एवं स्वास्थ्य सेवको को आदेशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}