मंदसौर जिलासुवासरा

ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम में विधायक श्री डंग ने कहा भारत को विकसित बनाने का रास्ता गांव से होकर गुजरता है

ग्रामीण विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा

सुवासरा- गांव के लोगों के जीवन स्तर में सुधार जब तक नहीं होता तब तक देश का समग्र विकास नहीं हो सकता। गरीबी और अशिक्षा गांव की बदहाली के प्रमुख कारण है। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा तथा रोजगार से जोड़ना होगा तभी हम विकसित होंगे। गांव में अधिकांश महिलाओं के पास काम का अभाव है, हमें कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से अपनी क्षमताओं को विकसित कर रोजगार के अवसरों की तलाश करना होगी।

यह बात विधायक हरदीपसिंह डंग ने कही। नवांकुर संस्था नवप्रभा द्वारा जन अभियान परिषद के ग्रामोदय से अभ्युदय के सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक डंग ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित की योजनाओं को बनाती है। उन योजनाओं की जानकारी ग्रामीण अंचल के आमजन तक पहुचे इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जन अभियान के ब्लॉक समन्वयक नारायण सिंह निनामा ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित समूहों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुचने के लिए 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन से 26 जनवरी तक युवा उत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

नवप्रभा संस्था की सचिव टीना सोनी ने बताया कि शासन जन हितेषी योजनाओं की जानकारी अभियान के तहत लोगों को दे रहे है तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे है। कार्यक्रम में महिलाओं प्रतिभागियों के बीच कुर्सी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरित किये गये।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}