बसंत पंचमी पर दमामी (गंधर्व) समाज की भव्य शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

बसंत पंचमी पर दमामी (गंधर्व) समाज की भव्य शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
सीतामऊ।श्री राष्ट्रीय हिंदू दमामी सेवा संस्था के तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 22 जनवरी गुरुवार को दमामी (गंधर्व) समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संस्था के जिला अध्यक्ष रामप्रसाद सोलंकी (मेलखेड़ा), जिला उपाध्यक्ष रमेश गंधर्व सेदारा, जिला सचिव सुंदरलाल पंवार (सुवासरा), कोषाध्यक्ष भेरूलाल दमामी मुडला, सीतामऊ तहसील अध्यक्ष महेश गंधर्व, तहसील उपाध्यक्ष लाला दमामी (सुरखेड़ा), जिला ग्रामीण अध्यक्ष बंटी गंधर्व सेदरा, जिला उपाध्यक्ष लोकेश गंधर्व सेदरा (करनाली), नटवर दमामी (पतलासी), पंकज दमामी सुठी, तहसील सचिव मनोहरलाल गंधर्व (बापू लदुना), श्याम दमामी (खेरखेड़ा), किशोर गंधर्व (जमुनिया), सरपंच गोपाल पेंटर (जमुनिया) सहित अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दमामी (गंधर्व) समाज की आराध्य देवी मां सरस्वती का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
आयोजन की शुरुआत 21 जनवरी की शाम को मोड़ी माता जी प्रांगण में भजन संध्या से होगी। भजन संध्या में पूजा जी काठा, जिन्होंने हाल ही में इंडिया गॉट टैलेंट में शानदार प्रस्तुति देकर समाज का नाम रोशन किया है, अपने साथी कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही आकाशवाणी इंदौर के कलाकार राजू राणा, भजन सम्राट संतोष जी (आगर मालवा) एवं समाज के अन्य कलाकार भी भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी।22 जनवरी को प्रातः 9 बजे मोड़ी माता जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मोड़ी माता जी मंदिर परिसर में ही संपन्न होगी।
शोभायात्रा में बैंड, ढोल, डीजे, बग्गी एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी तथा जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।शोभायात्रा के पश्चात प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं भामाशाहों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अंत में सभी समाजजनों के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।यह संपूर्ण आयोजन श्री राष्ट्रीय हिंदू दमामी सेवा संस्था, सीतामऊ (मध्यप्रदेश) एवं समस्त दमामी समाज के सहयोग से संपन्न होगा।
==========



