नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार
सुवासरा – पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना सुवासरा के प्रभारी निरीक्षक अनिल रघुवंशी की अगुवाई वाली टीम ने फरार आरोपी बालुलाल बागरी (36 वर्ष), पुत्र बगदुलाल बागरी, निवासी बावड़ीखेड़ा को गरोठ थाना क्षेत्र से दबोच लिया।घटना 31 दिसंबर 2025 की है, जब पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर सुवासरा थाने में अपराध क्रमांक 383/25 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)F, 65(1), 351(3) तथा POCSO एक्ट की धारा 3/4, 5N/6 शामिल हैं।विवेचना के दौरान आरोपी फरार था। 19 जनवरी 2026 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच जारी रखी है।



