कृषि उपज मंडी भावमध्य प्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 21 जनवरी 2026 बुधवार

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर ताड़ी व 40 पाव देशी मदिरा जब्त

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।

आज 20 जनवरी को वृत्त रतलाम परगना प्रभारी अधिकारी श्रीमती वंदना अग्रवाल द्वारा ग्राम भवानीपाड़ा में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान राहुल पिता रामलाल के कब्जे से 20 लीटर ताड़ी एवं शंकर पिता हरचन के कब्जे से 40 प्लेन मसाला पाव देशी मदिरा जब्त की गई। जब्त की गई मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 7,600 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक संतोष नेका एवं सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी का सराहनीय योगदान रहा।

============

विधानसभा क्षेत्र जावरा में विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के निरंतर प्रयास से विभिन्न क्षेत्रों में मिल रही सौगातें

विकास की राह पर आगे बढ़ते जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के निरंतर प्रयास से विभिन्न क्षेत्रों में सौगातें मिल रही है। विधानसभा क्षेत्र में लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से सांस्कृतिक शेड एवं स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति मिली है। कुछ समय पूर्व ही क्षेत्र में ग्रामीण विकास व शिक्षा के क्षेत्र में लगभग आठ करोड़ की स्वीकृतियां मिली थी। विधायक डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक शेड निर्माण की अनुशंसा की थी। इस हेतु विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से भेंट कर स्वीकृति के लिए आग्रह किया था। जिसके फलस्वरूप ये स्वीकृतियां मिली है। विधायक डॉ पांडेय द्वारा अनुशंसित लगभग एक करोड़ 31 लाख रु की लागत से 9 स्थानों पर सांस्कृतिक शेड की स्वीकृति मिली है। जिसमे विकासखण्ड जावरा के ग्राम मेहंदी, ग्राम पिपलियासीर, ग्राम मार्तंडगंज, ग्राम मोयाखेड़ा व ग्राम शक्करखेड़ी, विकासखण्ड पिपलौदा के ग्राम बडायला माताजी, ग्राम बोरखेड़ा, ग्राम रियावन में गोशाला एवं ग्राम सोहनगढ़ में नई आबादी में सांस्कृतिक शेड निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके पूर्व डॉ पांडेय की अनुशंसा पर लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से दो स्थानों पर अटल ग्राम पंचायत सुशासन भवन, तीन स्थानों पर पुलिया निर्माण एवं 21 स्थानों पर सामुदायिक भवनो की स्वीकृति मिली थी। विधायक डॉ पांडेय की अनुशंसा पर शैक्षणिक सुविधाओं में भी विस्तार हो रहा है। लगातार मांग व आवश्यकता को देखते हुए राज्य शासन ने जावरा विधानसभा के दो विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष व लेबोरेट्री स्वीकृत की है। लगभग एक करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल पंचेवा एवं हाईस्कूल रोजाना में ये सौगात मिली है। कुछ समय पूर्व पांच स्कूलों में एक करोड़ रुपए से अधिक के कार्य स्वीकृत हुए थे। आमजन ने मुख्यमंत्री डॉ यादव, पंचायत मंत्री श्री पटेल व विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

===============

जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का कार्यशाला आयोजित

जिला आपदा प्राधिकरण रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक रूप से होने वाली आपदा संबंधी घटनाओं से बचाव हेतु अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा  आज 20 जनवरी को होटल समता सागर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मुंबई, महाराष्ट्र से आए हुए प्रशिक्षक, एसडी फनसालकर इंडियन नेवी, इमरान अहमद इंडियन नेवी, मैनेजर मनीष झा, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर इच्छांशु वाजपेयी के द्वारा अग्नि बचाव एवं राहत तकनीक की जानकारी  कार्यशाला में दी गई । एसडीआरएफ ,होमगार्ड ,सिविल डिफेंस वालंटियर, नगर निगम अग्नि शमन दल के सदस्यों को आगजनी के प्रकार एवं बचाव से संबंधित सभी उपकरणों की हैंडलिंग व तकनीक की जानकारी दी गई। विभिन्न आपदाओं से राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण  20 जनवरी से 02 फरवरी तक दिया जाएगा। जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलो एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आपदा प्रबंधन श्रीमती रोशनी बिलवाल, प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल एवं सिविल डिफेंस के 10 जवान एसडीआरएफ के 10 जवान, होमगार्ड विभाग के 6 जवान सिविल डिफेंस के 10 जवान, नगर निगम  के 8 कर्मचारी  उपस्थित थे ।

============

जनसुनवाई में 98 आवेदन पर हुई सुनवाई

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कक्ष में अधिक समय से लंबित आवेदनो पर सुनवाई की एवं कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 98 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदिका कंचन बाई पति कनीराम निवासी रोला तहसील जावरा ने पंचायत द्वारा दिये गये आवासीय पट्टे पर प्रतिप्रार्थी द्वारा अवैध रूप से कब्जे करने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया।

आवेदिका गुड्डी पति राम भरोसे निवासी डोसीगांव ने बताया कि उनके और पति के द्वारा मल्टी ली गई थी और दोनों का बीमा भी करवाया था। पति की मृत्यु के पश्चात  मल्टी की शेष राशि माफ हो जानी थी। आवेदिका ने मल्टी की शेष राशि माफ करवाने हेतु आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी  को निर्देशित किया गया। आवेदक मोहन निवासी ग्राम बडावदा ने नव निर्मित कुए के बारिश के कारण गिरने पर नुकसान के मुआवजे के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया है। आवेदक अशोकदास निवासी कल्याण नगर रतलाम ने कैंसर पीड़ित पत्नी के ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु नगर निगम रतलाम को निर्देशित किया गया। आवेदिका आईशा कुरैशी पिता अब्दुल लतीफ निवासी लोहा बिल्डिंग रतलाम ने प्रतिपार्थी किराएदार द्वारा आवेदिका के मकान का किराया नहीं देने तथा आवेदिका के मकान को रिक्त नहीं करने, लड़ाई झगड़ा करने के संबंध में आवेदन दिया। कार्रवाई हेतु एसडीएम रतलाम शहर को निर्देशित किया गया।

==================

कलेक्टर मिशा सिंह ने अधिक समय से लंबित 15 आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जनसुनवाई के ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित है, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना तथा आवेदको एवं विभाग प्रमुखों से समक्ष मे चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किया गया। आज 15 लंबित आवेदनों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 9 आवेदनों का मौके पर ही समधान किया गया एवं शेष आवेदनों का निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को सात दिवस की समयसीमा दी गई ।

=========

खेलो एम पी युथ गेम्स जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न जिले के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

संचालनालय, खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार खेलो एम पी यूथ गेम्स का जिला स्तरीय आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रतलाम द्वारा किया गया। जिसका समापन 20 जनवरी को हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विकासखण्ड रतलाम, जावरा, सैलाना, पिपलौदा, आलोट, बाजना से लगभग 1200 से अधिक खिलाडियो ने सहभागिता की। आज प्रातः कॉलेज ग्राउण्ड से टार्च रैली निकाली गई। रैली को जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया । रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर संपन्न हुई। तत्पश्चात विभिन्न खेल मैदानो पर खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक अमितकुमार, के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को शील्ड ,मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों का जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रुचि शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रूचि शर्मा द्वारा दिया गया। खिलाड़ियों को जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक अमितकुमार द्वारा संबोधित कर शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर विभिन्न खेल संघ संस्थाओ के पदाधिकारी एवं विभाग के प्रशिक्षक, युवा समन्वयक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र धुलिया द्वारा किया गया एवं आभार दुर्गाशंकर मोयल ने व्यक्त किया ।

==============

कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही।

विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत सेमलिया, बामनखेडी, पीपलखेडी, बरखेडा खुर्द, विकासखण्ड पिपलोदा के हरियाखेडा, बाराखैडा, अयाना, विकासखण्ड सैलाना के पाटडी, चंदेरा तथा विकासखण्ड बाजना के मानपुरा, झोली चंद्रगढ, रायपाडा विकास खण्ड जावरा के बडावदा,बडावदी,ललियाना मे कृषि रथ द्वारा भ्रमण किया गया ।

ग्राम पंचायत राजापुरा माताजी में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड,एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को कृषक चौपाल में जानकारी  दी गई।

21 जनवरी को  विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत भूतिया, मनुनिया, रणायरा, लसुडिया खेडी विकासखण्ड पिपलोदा के सुजापुर, जैठाना, आक्यादेह  विकासखण्ड जावरा के आसावती ,शंकरखेड़ी,मरमरिया विकासखण्ड सैलाना के बल्लीखेडा, लूणी, इंद्रावल खुर्द  विकासखण्ड रतलाम के धराड, मांगरोल, अंबोदिया तथा विकासखण्ड बाजना के ठिकरिया, भोजपुरा, कुण्डल में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

===========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}