नीमच

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 21 जनवरी 2026 बुधवार

///////////////////////////////////////////////

विहिप प्रांत बैठक संपन्न, विहिप केंद्रीय अध्यक्ष का प्रवास प्रस्तावित

विश्व हिंदू परिषद की त्रिदिवसीय महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक का शुभारंभ देपालपुर इंदौर में हुआ जानकारी देते हुए नीमच विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदू समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार- मंथन हेतु त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का शुभारंभ देपालपुर इंदौर स्थित अवंतिका रिसोर्ट में हुआ। बैठक का उद्घाटन संत सुमनानंद जी महाराज के सान्निध्य में तथा विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे एवं भोपाल क्षेत्र के पालक अजय पारिख की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ । बेठक में सन्तो ओर अधिकारी परिचय विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने करवाया । बैठक में मालवा प्रांत के 29 जिलों से 200 से अधिक चयनित पदाधिकारी इस बैठक में सहभागिता की, बैठक में केवल अपेक्षित एवं आमंत्रित पदाधिकारी ही सम्मिलित हुए, जिससे विषयों पर गंभीर, सार्थक एवं परिणामोन्मुख चर्चा हुई ।
बैठक के दौरान हिंदू समाज की वर्तमान चुनौतियाँ, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण, युवाओं की भूमिका तथा संगठन के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन किया गया । साथ ही आगामी छह महीनों की कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने की रणनीति भी तय की गई।
इसी क्रम में मन्दसौर विभाग में आगामी कार्यक्रम तय हुए जिसमें 1 फरवरी से 15 फरवरी धर्मरक्षा निधि , 9 मार्च से 15 मार्च विशाल सन्त समरसता यात्रा जो विभाग के 17 प्रखंडो में होगी जिसमे सन्तो का सानिध्य प्राप्त होगा, व 19 मार्च से 2 अप्रैल तक रामोउत्सव, वर्ष प्रतिपदा, हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम होंगे ,
व 13 अप्रैल को केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का मन्दसौर विभाग में प्रवास तय हुआ, जिसके निमित्त मन्दसौर विभाग केंद्र पर मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें सभी प्रखंडो से मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मिलत होंगे ,बाद में दो सत्रों की विभाग बेठक रहेगी, जिसमे माननीय केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार जी का सानिध्य प्राप्त होगा ।

=======

प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत अधिकाधिक किसानों को सोलर पम्‍प का लाभ दिलाएं-श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

नीमच 20 जनवरी 2026, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत जिले के अधिकाधिक किसानों को सोलर पम्‍प का लाभ दिलाए। य‍ह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.नीमच, उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम नीमच, जावद, मनासा एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के कार्य की ऊर्जा, एल.डी.एम., वन, सामाजिक न्‍याय विभागों द्वारा निराकरण की सराहना की। उन्‍होने अन्‍य विभागों को भी अपनी सीएम हेल्‍पलाईन का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए, कि एक भी शिकायत नान अटेंडेट ना रहे, सभी शिकायतों का संतुष्‍टीपूर्वक उत्‍तर अपलोड हो जाए।

दूषित पेयजल की शिकायत पर त्‍वरित कार्यवाही हो

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद सीईओ को निर्देश दिए, कि दूषित पानी संबंधी प्राप्‍त शिकायतों पर त्‍वरित कार्यवाही की जाए। एक दिन में ही ऐसी प्राप्‍त शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। सभी छात्रावासों में पर्याप्‍त साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित कर ली जाए।

================

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किया प्रस्‍तावित नीमच रिंग रोड़ का निरीक्षण

नीमच 20 जनवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंदा ने मंगलवार को नीमच शहर के प्रस्‍तावित रिंग रोड़ चीताखेड़ा मेन रोड़ से जयसिहपुरा होते हुए डूंगलावदा तक के रिंग रोड़ का निरीक्षण कर रिंग रोड़ निर्माण के लिए उपलब्‍ध शासकीय जमीन , निजी जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही और रिंग रोड़ निर्माण के लिए जमीन पर सीमा चिंह लगाने के कार्य का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्‍होने भू-अर्जन की कार्यवाही तेजी से पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने निरीक्षण दौरान अवगत कराया, कि 21.10 कि.मी.के इस रिंगरोड़ नीमच बायपास व्‍हाया जयसिहपुरा, बघाना, नयागांव की स्‍वीकृत लागत 116.67 करोड़ है। प्रस्‍तावित रिंगरोड़ से जयसिंहपुरा, अरनिया कुमार, धनेरिया कलां, खडावदा, चंगेरा एवं सगराना के ग्रामीणों और किसानों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्‍ध होगी।

इस निरीक्षण दौरान एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू, तहसीलदार श्री संजय मालवीय, डॉ.अजेन्‍द्रनाथ प्रजापति, राजस्‍व व लोक निर्माण विभाग की टीम, सदस्‍य उपस्थित थे। स.क्र./128/128/मालवीय/फोटो

मुकेश गुर्जर तीन माह के लिए जिला बदर

नीमच 20 जनवरी 2026, जिला मजिस्‍ट्रेट श्री हिमांशु चंद्रा व्‍दारा म.प्र.राज्‍य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत लसुडिया आंत्री निवासी मुकेश पिता भोनीराम गुर्जर को तीन माह की अवधि के लिए जिला बदर का आदेश जारी किया गया है। उक्‍त अवधि में मुकेश गुर्जर नीमच जिले की राजस्‍व सीमा तथा समीपवर्ती मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, उज्‍जैन, देवास, आगर मालवा जिले की राजस्‍व सीमा में तीन माह की अवधि तक प्रवेश नहीं कर सकेगा। अनावेदक मुकेश गुर्जर के विरूद्ध कुकडेश्‍वर पुलिस थाने में विभिन्‍न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होकर न्‍यायालय में विचाराधीन है।

===========

जनसुनवाई में दिव्‍यांग नूर बानों को कलेक्‍टर ने दिलाई नि:शुल्‍क ट्राईसिकल

चोथखेड़ा के धर्मसिह की जमीन से अवैध आधिपत्‍य हटाकर तत्‍काल कब्‍जा दिलाए-श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई- 80 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

नीमच 20 जनवरी 2026, ग्राम चौथखेडा के धर्मसिह को राजस्‍व न्‍यायालय के आदेश पर अमल कर आवेदक की 0.06 हेक्‍टेयर जमीन पर अनावेदक के अवैध आधिपत्‍य को मौके पर टीम भेजकर हटवाए और धर्मसिह को तत्‍काल कब्‍जा दिलाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए चौथखेडा के आवेदक श्री धर्मसिह गुर्जर के आवेदन पर सुनवाई करते हुए तहसीलदार नीमच नगर को दिए।

जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने सादड़ी रोड़ बघाना निवासी दिव्‍यांग नूर बानो के आवेदन पर रेडक्रास नीमच से नि:शुल्‍क नवीन ट्राईसिकल दिलवाई। नूरबानो, कलेक्‍टर के हाथो ट्राईसिकल पाकर काफी खुश नजर आ रही थी, अब उसे काफी सुविधा हो जाएगी और वह अब अपनी जरूरत के हिसाब से कही भी आ जा सकेगी।

जनसुनवाई में पालसोडा के राधाकिशन, धनगांव के नाथुलाल, बस्‍सी ब्‍लॉक रामपुरा के अमरदान, बामनबर्डी की देवकन्‍या, बमोरा की पुष्‍पाबाई, सरोजबाई, भाटखेडी खुर्द के श्‍यामसिह, हनुमंतिया के नानालाल, मल्‍हारगढ के डॉ.शबा रहमान, कचोली के नाथूलाल, भदाना के गोपाल, पालराखेडा की भारतीबाई, नयागांव की सम्‍पतबाई, भोलाराम कम्‍पाउण्‍ड नीमच की शानु ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह भदाना के भागीरथ, छायन की मुन्‍नाबाई, गिरदौडा के रूपचंद, नीमच के जयंत गोड, धामनिया की कशली बाई, चौकडी के शिवलाल, गांधी कॉलोनी नीमच की कांताबाई, आंत्री बुजुर्ग के हीरालाल, इंदिरा नगर विस्‍तार नीमच के बाबूलाल नागदा, विनोबागंज नीमच के संजय गोहर, किरपुरा कला की कोमलदेवी, धारडी के कमलेश रेगर, बडकुआ के सुखलाल आदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित ओवदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

=================

जिला चिकित्‍सालय में स्‍वास्‍थ्‍य कंट्रोल रूम स्‍थापित

नीमच 20 जनवरी 2026, उप मुख्‍यमंत्री श्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल एवं कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा आमजनों की सुविधा के लिए जिला चिकित्‍सालय नीमच में कंट्रोल रूम स्‍थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नम्‍बर 9893379613 है। सिविल सर्जन डॉ. महेन्‍द्र पाटील ने बताया, कि यदि किसी व्‍यक्ति को सर्दी, खांसी, उल्‍टी, दस्‍त, पैर में सुन्‍नपन्‍न, खाना निगलने में दर्द आदि लक्षण दिखाई देते है, तो तत्‍काल उक्‍त कंट्रोल रूम पर संपर्क कर अवगत कराए। स.क्र./126/126/मालवीय/

=============

शा.क.उ.मा.वि.सिंगोली में वार्षिकोत्‍सव समारोह सम्‍पन्‍न

विधायक श्री सखलेचा ने विद्यार्थियों से शिक्षा में ए.आई. के उपयोग का किया आव्‍हान

नीमच 20 जनवरी 2026, शासकीय कन्या उ.मा.वि.सिंगोली में चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन समारोह मंगलवार को विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्‍य आतिथ्‍य में सम्पन्न हुआ। वार्षिक उत्सव तहत खेलकूद, साहित्यिक प्रतियोगिता, स्नेहभोज एवं सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश जैन भाया , उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल धाकड़, श्री अशोक (विक्रम) सोनी, श्री लोकेश पटवा व सांसद प्रतिनिधि श्री गोपाल धाकड़ उपस्थित थे।

विधायक श्री सखलेचा ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्‍था प्राचार्य श्री राजेन्‍द्र जोशी ने सभी अतिथियों का पुष्पहारों से स्‍वागत किया।

विधायक श्री सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा, कि शिक्षा में ए.आई. का प्रयोग कर जीवन को सफल बनाने के गुण बताए। साथ ही छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु स्टाफ सदस्यों से चर्चा कर सुझाव लिए। छात्राओं एवं शिक्षकों की मांग पर भौतिक एवं रसायन प्रयोगशाला हेतु एक कक्ष निर्माण की घोषणा विधायक ने की।

गर्मी की छुट्टियों को उपयोगी बनाने के लिए विधायक ने सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाईन इंग्लिश स्पॉकन कोर्स में उपस्थिति होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षकगण एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। उक्‍त जानकारी संस्‍था के प्राचार्य श्री राजेन्‍द्र जोशी ने दी।

============

जिले में 26 जनवरी को शुष्‍क दिवस घोषित

नीमच 20 जनवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा म.प्र.आबकारी अधि‍नियम के तहत 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) को नीमच जिले की सभी कंपोजिट मदिरा दुकाने, एफ.एल.6, थौक सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-7, फुटकर सैनिक कैं‍टीन तथा एफ.एल.-2, रेस्‍तरा, बार, एफ.एल.-3, होटल, बार बंद रखने और मदिरा का विक्रय का विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। उक्‍त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए है।

==============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}