उत्तराखंड

 23, 24, 25 जनवरी को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश और पहाड़ों में हिमपात की चेतावनी

 23, 24, 25 जनवरी को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश और पहाड़ों में हिमपात की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक 23 जनवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेकों स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है। राज्य के शेष पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक 23 से 25 जनवरी तक उत्तराखंड में 2500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। 24 और 25 जनवरी को भी राज्य के सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस सीजन में राज्य के 2500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में पहली बार बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी हुआ है। इससे पहले 3000 या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई थी। बड़ी बात ये भी है कि इस सीजन में पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान भी पहली बार जारी हो रहा है।रविवार से पर्वतीय इलाकों में हाड़तोड़ ठंड देखने को मिल रही है। बर्फीली हवाएं मानो शरीर को भेदने को बेताब हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य के मैदानी इलाके भी भीषण ठंड की चपेट में हैं। आईएमडी की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट सुकून देने वाली है। आईएमडी के मुताबिक 19, 20 और 21 जनवरी को समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। राज्य में 22 जनवरी से मौसम करवट बदलेगा। आईएमडी ने 22 जनवरी को घनघोर नभ गर्जना के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और राज्य में 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दिन आकाशीय बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी के मुताबिक 23 से 25 जनवरी तक राज्य के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}