मप्र जन अभियान परिषद ने जल संवर्धन ,स्वच्छता , पर्यावरण के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक में श्रेष्ठ कार्य किया- श्री बामनिया

मप्र जन अभियान परिषद ने जल संवर्धन ,स्वच्छता , पर्यावरण के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक में श्रेष्ठ कार्य किया- श्री बामनिया

सीतामऊ। म प्र जन अभियान परिषद ने जल संवर्धन ,स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ कार्य किया है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान में खेल कुद का आयोजन कर युवाओं को मैदान से जोङने का अनोखा अभियान प्रारंभ किया है। उक्त विचार मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान सेवा पखवाङा के शुभारंभ अवसर पर मङल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया ने व्यक्त किये।
इस अवसर पर नगर पंचायत सीतामऊ के सभापति विवेक सोनगरा ने कहा कि स्वामी विवेकानंदजी ने युवाओ को दिशा देने का काम किया है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गजेंद्रसिंह राठोङ ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक नारायणसिंह निनामा ने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत प्रत्येक सेक्टर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा खेलकूद के आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शरीर का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत श्रीराम विद्यालय में कबड्डी,मैराथन का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम,द्वितीय ओर तृतीय को प्रमाण प्रदान किये गये। जनपद पंचायत सभागृह मे रंगोली बनाई गई। जल संवर्धन को लेकर कार्य करने वाली ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नाटाराम, ढाबला महेश, बङिया गुर्जर, करङिया,ढोढर को सम्मानित किया गया। साथ ही cmcldp मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले विघाथिॅयो को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से दिलीप भटनागर,टीना सोनी, कैलाश गुर्जर,अशोक दमामी, परामर्शदाता मंगला बैरागी ,चरणसिंह चौहान ,सत्यनारायण एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सभी पदाधिकारी एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रजनीश शर्मा ने किया। आभार हरिओम गंधर्व ने माना ।




