नीमचमध्यप्रदेश

जैविक खाद एवं उत्‍पाद तैयार कर सालाना साढ़े तीन लाख रूपये की कमाई कर रहे है भाटखेड़ी के किसान विनोद पाटीदार

उज्‍जैन सम्‍भागायुक्‍त श्री आशीष सिंह एवं कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया जैविक खेतों एवं उत्‍पादों का निरीक्षण


नीमच
मनासा

नीमच जिले के मनासा तहसील की ग्राम भाटखेडी के युवक विनोद पाटीदार गोबर से कैचुआ खाद एवं अन्य उत्पाद बनाकर साढे तीन लाख रुपये सालाना कमा रहे है। उनके पास 10 पशु है उनसे गोबर कम प्राप्‍त होता है, तो क्षेत्र के अन्य पशुपालको से साढ़े आठ हजार रुपये प्रति ट्राली में गोबर खरीद कर, केंचुआ खाद एवं वर्मीवाश तैयार कर बेच रहे है। 40 क्वीटल खाद एवं मजदूरी पर पन्द्रह हजार का खर्च आता है और इससे 30 से 35 हजार की आय कर लेते हैं। विनोद के पास पहले छोटी यूनिट थी इस वर्ष इस यूनिट की क्षमता बढ़ाकर चार गुना कर दी है, गत वर्ष जैविक खाद के 1500 बेग बेचे थे। इस वर्ष 6 हजार बेग तैयार कर रहे हैं।
संम्‍भागायुक्‍त उज्‍जैन श्री आशीष सिंह एवं कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार की शाम को भाटखेडी में विनोद पाटीदार के खेत पर तैयार किया जा रहा है जैविक उत्‍पादों और जैविक खेती का अवलोकन किया। कमिश्‍नर से चर्चा में विनोद ने बताया कि वह स्वयं जैविक खेती करते हैं, जिसमें उनके द्वारा तैयार किया गया जैविक खाद ढेचा, सन बीजा के माध्यम हरा खाद प्रयुक्त किया जा रहा है। उनका प्रमुख

उत्पाद, जैविक खाद है। खाद के अतिरिक्त विनोद 100 रूपये लीटर में वर्मीवाश का विक्रय भी करते हैं। उनके द्वारा उत्पादित जैविक खाद स्थानीय स्‍तर पर ही बिक जाता है तथा वे माँग की पूर्ति नहीं कर पा रहे है। विनोद पंचगव्य तथा 21 जड़ी बुटियों से ” गौकृपा अमृतम् ” किसानों को मुफ्त में प्रदान कर रहे है, जो तरल खाद के रूप में प्रयुक्त होता है। इसके छि‍ड़काव से फसलों की वृद्धि‍, अधिक एवं फल बड़े आकार के, जमीकन्द वाली फसले पैदा होती है। विनोद जैविक खाद में ट्राइकोडर्मा, रायजोबीयम तथा एजेरोबेक्टर का प्रयोग करते है ताकि किसान मित्र सुक्ष्म जीवों के
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
माध्याम से फसलों में रोग नियंत्रण किया जा सके और भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़े। कमिश्‍नर एवं कलेक्‍टर ने विनोद पाटीदार द्वारा तैयार जैविक उत्‍पादो और लगाई गई जैविक फसलों का भी अवलोकन किया और युवा किसान विनोद पाटीदार के अनुकरणीय प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}