मंदसौर जिलामंदसौरमंदसौर

विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में आदित्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शिवना शुद्धिकरण अभियान मे किया श्रमदान

शुक्रवार को शुद्धिकरण अभियान में नदी से 2 ट्राली गाद व कचरा निकाला गया

मंदसौर । शिवना शुद्धिकरण अभियान के 80 वें दिन प्रातःकाल सूर्य की स्वर्णिम किरणों के साथ हुआ । श्रमदानियों द्वारा नदी में जमी  गंदगी, प्लास्टिक, कचरा तथा जल में फंसी अशुद्ध सामग्री को बाहर निकाला गया । साथ ही नदी के किनारों पर फैले कचरे को भी  साफ किया गया । इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि आज का दिन विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा क्योंकि इस पावन अभियान में स्कूल के बच्चों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई । बच्चों ने अपने छोटे हाथों से बड़ा संदेश दिया कि यदि आने वाली पीढ़ी जागरूक हो जाए, तो किसी भी नदी को फिर से जीवनदान दिया जा सकता है । वहीं  आज बच्चों ने शिक्षकों और श्रमदानियों के साथ मिलकर कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ श्रमदान किया ।  । इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने सभी श्रमदानियों व बच्चों के साथ शपथ ली कि वे न केवल नदियों को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि अपने नगर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को भी साफ-सुथरा बनाए रखेंगे । साथ ही यह भी प्रण लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति नदी या नगर को गंदा करता दिखाई देगा, तो उसे समझाकर ऐसा करने से रोका व टोका जाएगा ।
शुक्रवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 80 वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक श्री विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,श्रीमती उर्मिला तोमर,रमेश सोनी,विजय आनंद,राकेश जैन पिंटू ,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत,आदित्य पब्लिक स्कूल से आदित्य पाटिल,सुमित कनेसरिया, सुषमा श्रीवास्तव, गायत्री पालीवाल,मनोहर धारू,तेजपुर गोस्वामी,दूरदाना बानो,कँवरलाल व स्कूल के विद्यार्थी,महिला नेत्रीयों में सोनाली जैन,रफत पयामी,इष्टा भाचावत,राखी सत्रावाला,अनीता भदोरिया,सुनीता बंडी,प्रमिला पंवार,कनिष्क सत्रावाला,कांग्रेसजन मे सर्वश्री,राजनारायण लाड़ , विकास दशोरा, तरूण खिंची,निर्विकार रातडिया,शैलेन्द्र गोस्वामी,दिलीप देवड़ा,साबिर इलेक्ट्रिशियन,संजय नाहर,मनोहर नाहटा,अजय सोनी,राजेश खिंची,आमीन खान,राहुल तिवारी,पंकज रैकवार,रमेश सिंगार,राजेश हिंगड,गणपत कुमावत,विजय सिंह सिसौदिया,विश्वास दुबे,सादिक गौरी, राजेश फरक्या ,अकरम खान,प्रकाश कहार,नितनेश बसेर,महावीर सिंह भाटी,कमलेश सोनी,राकेश सेन,रोहित सोलंकी,सलीम खान, राजेश चौधरी,आदर्श जोशी,ऋषिराज लाड़ ,गोपाल बंजारा,आदर्श जोशी,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}