प्रेरणा/बधाईयांमंदसौर जिलासीतामऊ

नाहरगढ़ के किसान कि पुत्री ने बढ़ाया जिले का मान, RPF में SI बनीं प्रीतिबाला धाकड़

नाहरगढ़ के किसान  कि पुत्री ने बढ़ाया जिले का मान, RPF में SI बनीं प्रीतिबाला धाकड़

 

नाहरगढ़।मंदसौर जिले के नाहरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मदारिया निवासी किसान परिवार की बेटी कु. प्रीतिबाला धाकड़ ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। प्रीतिबाला का चयन भारतीय रेलवे सुरक्षा बल RPF में पुलिस सब-इंस्पेक्टर SI के पद पर हुआ है। वे श्री जगदीश जी धाकड़ की सुपुत्री हैं, जो एक साधारण कृषक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद प्रीतिबाला ने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे गांव, क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है।

उनकी यह सफलता उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो छोटे गांवों और किसान परिवारों से निकलकर बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देखती हैं। प्रीतिबाला की उपलब्धि यह संदेश देती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

प्रीतिबाला धाकड़ की इस शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्य से देश और समाज की सेवा में नई मिसाल कायम करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}