मंदसौर जिलामल्हारगढ़

मकर संक्रांति पर श्री सांवलिया सेठ धाम में किए आभूषण भेंट, सोनी परिवार का किया सम्मान

 

मकर संक्रांति पर श्री सांवलिया सेठ धाम में किए आभूषण भेंट, सोनी परिवार का किया सम्मान

बरखेड़ा पंथ।श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर, बरखेड़ा पंथ में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस शुभ अवसर प्रहलाद सोनी शारदा ज्वेलर्स पिपलिया मंडी वाले की तरफ से श्री सांवलिया सेठ भगवान को आभूषण भेंट किए गए। आभूषण भेंट कर भगवान का श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस धार्मिक अवसर पर प्रहलाद सोनी, नितेश सोनी, अविनाश सोनी, बलराम सोलंकी, मदन सिंह चौहान, राजेश धनोतिया, भेरूलाल माली सहित सोनी परिवार के सदस्य एवं अन्य परिजन उपस्थित रहे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री सांवलिया सेठ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मंदिर के पुजारी पंडित ओंकार लाल जोशी ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर उन्होंने सोनी परिवार का सम्मान करते हुए श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की।कार्यक्रम के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और भजन-कीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर आयोजित यह आयोजन आस्था, सेवा और परंपरा का सुंदर उदाहरण बना।

===============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}