देशउत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति

बरेली अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बरेली इकाई ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान ने मकर संक्रांति के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इस दिन खिचड़ी, तिल-गजक, गुड़ आदि दान करने और बांटने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है और नई फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाता है।कार्यक्रम में वेद प्रकाश सक्सेना (कातिब), अधीर सक्सेना, अश्विनी कमठान, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. सुबोध अस्थाना, धर्मेंद्र सक्सेना, डब्बू भटनागर, शैलेंद्र सक्सेना (शैलू), विकास सक्सेना (नीटू), सचिन कंचन, आशीष सक्सेना, अभिषेक नाथ, राजीव सक्सेना, अनूप सक्सेना, शांतनु सक्सेना, सुंदरम सक्सेना, अमन सक्सेना, सुनील सक्सेना (मिलन), मनोज सक्सेना (गोपाल धूप वाले), रवींद्र सक्सेना (रवि), रवि सक्सेना सहित महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}