मंदसौर जिलामंदसौर

झारड़ा में सप्तदिवसीय भागवत कथा का भव्य आयोजन, छठे दिन गोवर्धन पूजा और भगवान का विवाह

झारड़ा में सप्तदिवसीय भागवत कथा का भव्य आयोजन, छठे दिन गोवर्धन पूजा और भगवान का विवाह

मंदसौर। गांव झारड़ा राम मंदिर परिसर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भक्तिभाव और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर कथा में भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से गोवर्धन की पूजा कर छप्पन भोग अर्पित किए गए।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग का सजीव मंचन किया गया, जिसने समूचे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। विवाह उत्सव के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ भव्य बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बारात का जगह-जगह पुष्पवर्षा और मंगल गीतों के साथ स्वागत किया गया।

इस पावन अवसर पर मालवा माटी के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित दिनेश जी शास्त्री ने अपनी ओजस्वी वाणी और सरल शैली में कथा का रसपान कराया। उनकी भावपूर्ण कथा से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा गांव भक्ति, आनंद और उल्लास में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम में गांव झारड़ा के समस्त ग्रामीणजन, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आरती और प्रसादी वितरण के साथ छठे दिन की कथा का समापन हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शेष दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में कथा में सहभागिता का आह्वान किया।उक्त जानकारी संजय जोशी द्वारा दी गई।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}