
उपस्थित जनों इष्टमित्रों ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवा निवृत शिक्षक देवेंद्र नारायण दीक्षित का मंगलवार को बटबाड़िया स्थित पावन धाम में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में उनके इष्ट मित्र ,शुभचिंतक,शिक्षक एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। वरिष्ठ शिक्षाविद एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, पत्रकार,शिव शक्ति शर्मा ,सरोज शर्मा,सर्व ब्राह्मण समाज, जनपद शिक्षा केंद्र जावरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार भट्ट ,वरिष्ठ समाजसेवी श्रीराम शर्मा, नंदलाल पटेल, वीरेंद्र धाकड़, महेंद्र सिंह डोडिया, कांतिलाल सिसौदिया,नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पाठक, अशोक पाठक, प्रवीण शर्मा ,सभापति गुड्डू भाई, पार्षद बंकट राठौड़,हारुन खान पठान,हाजी अनवर मेव, कृष्ण चंद्र शास्त्री, प्रकाश वर्मा, जुझार सिंह सिसोदिया,शुजाअत मोहम्मद खान, सत्यनारायण राठौड़, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, राकेश जैन,बंशीदास बैरागी, जगदीप सिंह कुशवाह, प्रशांत शुक्ला, रमेश चंद्र मुखिया, श्रद्धा भजन मंडल, ललिता शंकर दुबे, नरेंद्र शुक्ला, पूर्णा शंकर शर्मा, श्याम माहेश्वरी, राजेश कुमावत, ओमप्रकाश मेहता, पूर्व पार्षद नवीन मेहता, एडवोकेट दिलीप मेडतवाल, अशोक शर्मा, लक्ष्मीनारायण व्यास, राजेश शर्मा, बृजेन्द्र सिंह सिसौदिया, दुर्गा लाल पाटीदार एवं महिला शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा श्री दीक्षित का सम्मान किया गया प्रीति भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


