मंदसौर जिलामंदसौर

विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में निरंतर चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान से संवर रही शिवना नदी

रविवार को शुद्धिकरण अभियान में नदी से 1 ट्राली गाद व कचरा निकाला गया

मंदसौर । शिवना शुद्धिकरण अभियान के 79 वें दिन आज विधायक श्री विपिन जैन के नेतृत्व में एक बार फिर जनसहभागिता और पर्यावरण चेतना का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला । भीषण ठंड के बावजूद श्रमदानियों ने अद्भुत दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए लगन से शिवना नदी की सफाई में योगदान दिया । कड़ाके की सर्दी की परवाह किए बिना लोग नदी में उतरकर गंदगी और कचरे को हटाने में जुटे रहे । नदी के भीतर सफाई के साथ-साथ उसके आसपास किनारों पर भी साफ सफाई की गई ।
सफाई अभियान के दौरान विधायक विपिन जैन ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को यह संदेश भी दे रहा है कि नदियों को स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है । नदी को साफ व स्वच्छ करने की किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है । जब तक हर व्यक्ति इस जिम्मेदारी को नहीं समझेगा, तब तक स्थायी स्वच्छता संभव नहीं हो सकती हे । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:30 से 9:30 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।
रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 79वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री भंवरलाल प्रजापत ,रमेश सोनी,विजय आनंद, बालकृष्ण पोरवाल,घनश्याम भावसार,राकेश जैन पिंटू ,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत,महिला नेत्रीयों में प्रमिला पंवार,वर्षा धोसरिया, कौशल्या त्रिवेदी,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़ ,साबिर इलेक्ट्रिशियन,संजय नाहर,अजय सोनी,राजेश खिंची,आमीन खान,दुर्गेश चंदेल,गणपत कुमावत,सादिक गौरी,प्रकाश कहार,नितनेश बसेर,राकेश सेन,ऋषिराज लाड़ ,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}