रतलामआलोट

पत्रकार सच्चाई लिखने की ताकत रखता है और जो सच्चाई लिखता है उसे कोई डगमगा नहीं सकता- पूर्व विधायक श्री गेहलोत

पत्रकार कार्यशाला का हुआ आयोजन, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान के पत्रकार हुए शामिल

कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रदेश सह सचिव दिनेश जांगलवा हुआ सम्मान

आलोट।राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की एक दिवसीय कार्यशाला एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रविवार को स्वर्णकार समाज धर्मशाला आलोट में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत विशिष्ट अतिथि संरक्षक ओपेंद्र सिंह यादव , नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा विधानसभा प्रभारी नंदन राज जैन पूर्व पार्षद प्रेमचंद गुप्ता के उपस्थिति आयोजित किया गया ।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार सच्चाई लिखने की ताकत रखता है और जो सच्चाई लिखता है उसे कोई डगमगा नहीं सकता, प्रिंट मीडिया के बारे में बोलते हुए गहलोत ने कहा कि प्रिंट मीडिया आज से नहीं है प्रिंट मीडिया का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है साथ ही वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हमें देश एवं विदेश की जानकारियां सुलभ तरीके से दे रहा है राष्ट्र के निर्माण में पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के महानियंत्रक कपुरचंद यादव ने कार्यशाला कि अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के लिए पत्रकारिता करना किसी चुनौती से काम कार्य नहीं है लेकिन फिर भी सत्य दिखाना पत्रकार का कार्य है उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग भी प्रदेश सरकार से की है। इस अवसर पर श्री यादव ने राष्ट्रीय और प्रदेश दो पत्रकार संघर्ष समिति बनाने कि घोषणा करते हुए कहा कि इसमें पत्रकारों कि सभी संगठनों के सदस्यों को स्थान दिया जायेगा।यह समिति सजग ऊर्जावान होकर पत्रकारो के हितों कि रक्षा सुरक्षा के लिए कार्य करेंगी।

इन्होंने भी किया संबोधित –

इस अवसर प्रेस क्लब सचिव निलेश जांगलवा , भरत सोनी‌ रायपुर, रामसिंह नायक रायपुर कुणाल गुप्ता जांजगीर छत्तीसगढ़, महावीर सिंह तोमर गुना राधेश्याम काला भवानी मंडी राजस्थान आदि ने कार्यशाला में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पत्रकार की भूमिका, पत्रकारिता में आने वाली चुनौतियों के बीच समाज को सत्य से रूबरू कराना एवं समाज के दबे कुछ ले लोगों की बात शासन व सत्ता तक पहुंचने में पत्रकार की भूमिका आदि विषयों पर उपस्थित वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये।

श्री जांगलवा का छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने किया सम्मान

उल्लेखनीय है कि आलोट नगर में लगातार 27 वर्षों से राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के बेनर तले सफल पत्रकार सम्मेलन का सफल आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस आयोजन को करने वाले राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश सह सचिव वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जांगलवा का छत्तीसगढ़ राजस्थान मध्यप्रदेश राज्य ईकाई शाल श्रीफल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया

कार्यक्रम को प्रेस क्लब सचिव निलेश जांगलवा , भरत सोनी‌ रायपुर, रामसिंह नायक रायपुर कुणाल गुप्ता जांजगीर छत्तीसगढ़, महावीर सिंह तोमर गुना राधेश्याम काला भवानी मंडी राजस्थान ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला में संस्कार दर्शन के संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया सीतामऊ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर डीके शर्मा रतलाम राजेन्द्र कोठारी रतलाम दुर्गा शंकर खिची दीपक मुणत प्रदेश संगठन मंत्री राकेश शर्मा रतलाम प्रदेश सचिव पूनम शर्मा दलोदा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष वकील खान, कमल गुप्ता, विनय निगम, समरथ शर्मा, अंकित भंडारी, अशोक पाठक, जीतू वरोला, राकेश मेवाड़ा नागेंद्र सिंह अनिल भरावा मुर्तजा इज्जी अंबालाल मकवाना सहित राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने भाग लिया।

स्वागत भाषण प्रदेश सहसचिव दिनेश जांगलवा ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन किशोर सोनी पत्रिका संवाददाता डग राजस्थान के द्वारा किया गया।आभार पत्रकार कपिल जांगलवा आलोट ने व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}