सिंगोली

पूज्य मुनि श्री संयत सागर जी के सानिध्य मे पन्चकल्याणक महामहोत्सव को लेकर मुख्य पात्रों का हुआ चयन

पन्चकल्याणक महामहोत्सव को लेकर मुख्य पात्रों का चयन हुआ

(((((((((((((((((((((((((()))))))))))))))))))))))))))

दिगम्बर सरोवर के राजहंस संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री समयसागर जी महाराज के परम के आशीर्वाद एवं मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं अरहम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर जी के आशीर्वाद एवं पूज्य मुनि श्री संयत सागर जी के सानिध्य मे पन्चकल्याणक महामहोत्सव को लेकर मुख्य पात्रों का चयन हुआ।

सिंगोली/ मुकेश जैन / मेवाड़ प्रान्त कि धार्मिक नगरी सिंगोली में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आचार्य श्री समय सागर जी महाराज मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद व अर्हंयोग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होने वाले पन्चकल्याण महामहोत्सव मे सौभाग्यशाली महापात्रों का चयन दिनांक 11 जनवरी रविवार को गुरुदेव श्री संयत सागर जी महाराज के विशेष सानिध्य मे ब्रम्हचारी भैय्या शुभम जैन बड़ामलहरा वाले के दिशा-निर्देशन में हुआ प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक होने वाले पन्चकल्याण महामहोत्सव में पात्रों के चयन हेतु पत्रिका का विमोचन समाजजनों द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया गया। 11 जनवरी रविवार को दोपहर1 बजे से मांगलिक भवन पाण्डे जी की बावड़ी पर पंचकल्याणक महोत्सव में पात्रो के चयन हेतु कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव की पुजन ओर श्रीफल भेंट करने के साथ हुई। सर्व प्रथम सौधर्म इन्द्र के पात्र की बोली लगी इसके लिए कैलाश चंद्र तेजमल राजेन्द्र कुमार महेंद्र कुमार संजय कुमार मनोज कुमार पारस कुमार पंकज कुमार मोहीवाल परिवार ने 51 कलश एवं नारियल की बोली 51 लाख 51 हजार पांच सौ इक्कावन रुपए की लगा कर शौधर्म इन्द्र बनने की बोली ली वही भगवान के माता-पिता बनने की बोली 21 कलश एवं नारियल की बोली 21 लाख इक्कीस हजार एक सौ इक्कीस रुपए एवं नीयम सहित अभय कुमार श्रृद्धा देवी अशोक कुमार चंचल देवी पारस कुमार अंकित कुमार शुभम कुमार अर्चित कुमार लक्ष्य कुमार ने ली धनपति कुबेर की बोली 39 कलश एवं नारियल के साथ 39 लाख रुपए मे पारस कुमार पवन कुमार पंकज कुमार अंकित कुमार हरसौरा ने ली, महा यज्ञ नायक की बोली नवीन कुमार धीरज कुमार अभिषेक कुमार चयन कुमार मोहीवाल ने 24 कलश एवं नारियल की बोली 24 लाख रुपए मे ली यज्ञ नायक की बोली पदम कुमार अनिल कुमार पारस कुमार

अर्पित कुमार अक्षत कुमार साकुण्या ने 13 कलश एवं नारियल की बोली 13 लाख रुपए मे ली ईशान इन्द्र की बोली कैलाश चंद्र तेजमल राजेन्द्र कुमार महेंद्र कुमार मोहीवाल परिवार ने 15 कलश एवं नारियल की बोली 15 लाख रुपए मे ली सानत कुमार इन्द्र की बोली कैलाश चंद्र तेजमल राजेन्द्र कुमार महेंद्र कुमार मोहीवाल परिवार ने 11 कलश एवं नारियल की बोली 11 लाख रुपए मे ली माहेन्द्र इन्द्र की बोली 11 कलश एवं नारियल की बोली 11 लाख रुपए मे कंकु बाई भरत कुमार विमल कुमार मुकेश कुमार ठोला परिवार ने 11 लाख रुपए मे ली स्वर्ण सौभाग्य वति महिला की बोली 3 कलश एवं नारियल की बोली शालिनी प्रमोद कुमार सेठिया ने ली।आज आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय समाजजनों के साथ साथ आस पास क्षेत्र के रावतभाटा भैंसरोड़गढ़ बोराव धनगांव थड़ोद ठुकराई बिजोलिया छोटी बिजोलिया सलावटिया आरोली झांतला महुआ बेगु आदी स्थानों के लोग ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी भैय्या शुभम जैन बड़ा मल्हारा ने किया आभार समाज अध्यक्ष भरत ठोला ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}