अ.भा. विश्वविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रविना कंवर चयनित

अ.भा. विश्वविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रविना कंवर चयनित
मन्दसौर। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय, मन्दसौर की छात्रा कु. रविना कंवर का चयन 12 से 16 जनवरी 2026 तक मैंगलोर (कर्नाटक) में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन (राष्ट्रीय) एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।जानकारी देते हुए एन. आई. एस. जिला एथलेटिक्स कोच मुकेश भटेवरा ने बताया रविना कंवर का चयन 16 से 17 दिसम्बर 2025 तक जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विश्वविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मी. बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ हैं।रविना की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी श्री विजेन्द्र देवड़ा, प्राचार्य प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय डॉ. जे. एस. दुबे, प्राचार्य कन्या महाविद्याालय मन्दसौर डॉ. सुधीर रायजादा, क्रीड़ाधिकारी पी.जी. कॉलेज श्री राजू कुमार, क्रीड़ाधिकारी कन्या महाविद्यालय श्री मनीष पांचाल, श्री गजेंद्र जायसवाल, समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं सभी साथी खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
==============



