सीतामऊ में 11 को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, ध्वज पूजन एवं स्थापना कार्यक्रम संपन्न

सीतामऊ में 11 को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, ध्वज पूजन एवं स्थापना कार्यक्रम संपन्न
सीतामऊ। आगामी 11 जनवरी रविवार को सीतामऊ नगर के दो खंड मयुर वाहिनी एवं रामेश्वर समिति के तत्वाधान में मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण तथा पोरवाल मांगलिक भवन में दोपहर तीन बजे से हिंदू सम्मेलन का आयोजन प्रारंभ होगा जिसमें संत गणों और मुख्य वक्ताओं का बोद्धिक के पश्चात सामुहिक सह परिवार भोजन का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर भ्रमण संपर्क अभियान निरंतर किया जा रहा है।इसी क्रम में 04 जनवरी रविवार को शाम 06 बजे हिंदू समाज प्रमुख जन समितियों के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गणों के उपस्थिति में मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण में ध्वज पूजन कर ध्वज पताकाओं को लेकर ढोल ढमाके के साथ नगर के सदर बाजार होकर महाराणा प्रताप चौराहे बस स्टैंड होकर पोरवाल मांगलिक भवन पहुंचे जहां पर ध्वज स्थापना कर हिंदू सम्मेलन कि तैयारीया प्रारंभ करते हुए घर घर संपर्क निमंत्रण अभियान प्रारंभ किया गया।
===========



