भानपुरामंदसौर जिला

चंबल चौराहे पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना तथा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

चंबल चौराहे पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना तथा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

भानपुरा-गरोठ रोड स्थित चंबल तिराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर भीम आर्मी पिछले तीन दिनों से नवीन बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कर रही है।
पदाधिकारीयो की मांग है कि संविधान के शिल्पकार डॉ.बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा यहां स्थापित होनी चाहिए, वे हमारे देश की शान है । आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी विजय धमानिया ने बताया कि धरने के साथ ग्राम कालाकोट मैं आदिवासी भवन निर्माण की अनुमति देने की मांग भी रखी गई है। सभी मांगों को लेकर भीम आर्मी ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। विजय धमानिया ने बताया कि ग्राम पंचायतो की शासकीय आईडी बाजारों में देकर भी अवैध वसूली की जा रही है। इसी के साथ ही अन्य विषयों को लेकर स्थानीय अधिकारियों को पहले ही कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं परंतु किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होने पर उन्हें अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन करना पढ़ रहा हे । उन्होंने बताया कि धरना शुरू होने के बाद भी अभी तक यहां पर कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है।
भीम आर्मी चंबल तिराहे पर ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग पर वे अटल है। वर्ष 2014-15 से ही उनकी मांग रही है की चंबल तिराहे पर ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}