नीमचमध्यप्रदेश

जीवन का दर्शन करने वाला दर्पण है श्रीमद् भागवत

नीमच

रामपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पंडित गोविंद उपाध्याय ने कहा कि श्रीमद् भागवत की कथा जीवन का दर्शन करने वाला दर्पण है। मनुष्य को जीवन को जीना और सत्कर्म करना श्रीमद् भागवत की कथा से सीखना चाहिए।


उन्होंने कहा कि जब भी अवसर मिले ईश्वर की कथाओं को सुनना चाहिए, सुनाना सबसे बड़ी भक्ति है। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य श्रीमद् भागवत की कथा से अपने कष्ट को दूर करते हैं।

पंडित गोविंद उपाध्याय ने कहा कि भागवत जी के श्रवण से महा पापी भी तर जाते हैं। प्रत्येक मनुष्य को चाहिए कि जीवन में सत्कर्म को करता रहे और भगवान की कथाओं का आश्रय ले, कथाओं का श्रवण करें अपने कानों के द्वारा भगवान की कथाओं को सुनकर ईश्वर को हृदय में विराजमान करना चाहिए।


कथा का आयोजन राम किशोरी राजेश दीक्षित द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे जोशी विहार मैदान में किया जा रहा है। कथा का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा गया है। कथा का सीधा प्रसारण लाइव किया जा रहा है।

कथा में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}