मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम अंतर्गत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार की हुई पत्रकारों से भेंट वार्ता

श्री पाटीदार ने अपने कार्यकाल पर चर्चा करते हुए पत्रकारों कि सराहना कर किया स्वागत

सीतामऊ। सीतामऊ क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद से निवृतमान हुए श्री सुरेश पाटीदार ने प्रेस से मिले कार्यक्रम अंतर्गत पत्रकारों से भेंट वार्ता की। इस अवसर पर श्री पाटीदार ने सीतामऊ क्षेत्र के पत्रकारों की सराहनीय करते हुए कहा कि यहां के पत्रकार स्वच्छ छवि के होकर निष्पक्ष बेदाग और बिना स्वार्थ के सच्चाई को सत्ता संगठन और सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रहे हैं।

वार्ता में श्री पाटीदार ने अपने कार्यकाल को लेकर कहा कि मेरा कार्यकाल 4 वर्ष 1 मा 27 दिन का रहा है इस दौरान मुझे वरिष्ठ जनों को समय-समय पर मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं का साथ होने के साथ मीडिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैंने अपने कार्यकाल में किसानों व्यापारियों आम जनता की आवाज विपक्षी होने के नाते बुलंद कर सरकार शासन तक पहुंचाने का कार्य किया है। मैंने अपने ब्लॉक क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं को बिना किसी भेदभाव के सम्मान आदर देकर संगठन के साथ लेकर चलने का कार्य किया है।

श्री पाटीदार ने कहा कि मेरी कोई इच्छा होना ब्लॉक अध्यक्ष बनने की नहीं थी और वर्तमान में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सक्रीय कार्यकर्ता हनुमत सिंह जी को ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी द्वारा घोषित किया गया उनको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं व पार्टी की गाइडलाइन और वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में निरंतर कार्य करते रहे और किसान आम जनता गरीबों की और व्यापारियों की आवाज उठते रहे हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे वहीं मेरी पार्टी से कोई मांग नहीं है यदि कोई जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी जाती है तो मै सहर्ष रूप से उसे जिम्मेदारी पर खडा उतरने का कार्य करूंगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर जामलिया मोहन सिंह भंसाली डॉ राजमल सेठिया भूपेंद्र राजगुरु संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया, प्रकाश शर्मा हिम्मत सिंह चौहान बलवंत भट्ट हेमंत जैन श्याम सुंदर शर्मा देवीदास बैरागी रजनीश शर्मा नवीन विश्वास द्विवेदी परितोष राजगुरु राजेश चौधरी जगदीश चौहान साबिर पटेल श्याम शर्मा दशरथ वर्मा सुरेश गुप्ता श्याम ग्वाला चरण सिंह चौहान संजय व्यास विजय गिरोठिया, गोवर्धन माली, मुकेश आसलिया गोवर्धन लाल कुमावत कन्हैयालाल सेन सतीश गिरोठिया चरण सिंह चौहान गोपाल कुमार साकी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}