सुवासरामंदसौर जिला

मंदसौर जिला संपादक संघ कि वार्षिक बैठक एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्न

बैठक में सर्वसम्मति से प्रमोद सेंगर जिलाध्यक्ष एवं गोविंद सिंह परिहार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

सुवासरा। जिला संपादक संघ के तत्वाधान में संपादक पत्रकार गणों का मिलन समारोह एवं 12 वीं वार्षिक बैठक का आयोजन 1 जनवरी 2026 गुरुवार को विश्रामगृह सुवासरा में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हरदीप सिंह डंग विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह तरनोद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जैन नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर बालाराम परिहार एवं संपादक संघ जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया पूर्व जिलाध्यक्ष चेतन्य सिंह राजपूत देवीलाल गुर्जर वरिष्ठ पत्रकार भुवानीशंकर गुप्ता तथा संस्थापक संरक्षक ओंकार सिंह डाबोदिया की अध्यक्षता कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई इस अवसर पर पत्रकार संवाद वार्ता हुई तत्पश्चात अतिथि गणों ने अपने उद्बोधन दिए।

बैठक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संगठन का नया जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया प्रारंभ कि गई जिसमें सर्वसम्मति से पत्रकार प्रमोद सिंह सेंगर को जिलाध्यक्ष एवं संपादक गोविंद सिंह परिहार को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। जिसकी घोषणा संरक्षक श्री ओंकार सिंह डाबोदिया द्वारा कि गई। इस अवसर पर सभी अतिथियों और उपस्थित पत्रकारों ने नव नियुक्त पदाधिकारी द्वय श्री सेंगर और परिहार को फुल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के प्रारंभ में अतिथि गणों द्वारा मां सरस्वती कि पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया। बैठक का संचालन संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया द्वारा एवं आभार संपादक पुष्कर दहिया ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडी सचिव विजय जैन, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश गुप्ता ,पत्रकार अशोक चौहान ,सत्यनारायण सूर्यवंशी, राजेंद्र धनोतिया, ताहा भाई, अम्मार भाई,संदीप कुमावत, अतुल भरतुनिया, गोपाल टेलर, बी एल बामनिया, नवीन विश्वास द्विवेदी अंबालाल मकवाना, दिलीप आर्य, कुमावत, ताहेर अली बोहरा, काला शामगढ़, गोवर्धन माली श्याम राठौर, धर्मेंद्र मालवीय गोपाल साकी सहित कई पत्रकार संपादक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}