सुशासन दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया

नीमच -भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, युगपुरुष स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में बूथ अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह बोराना के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभाव के साथ मनाई गई।अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण रहा है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भादवामाता मंडल के उपाध्यक्ष श्री राजीव गरासिया ने अटल जी के विचारों को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अटल जी का नेतृत्व केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संवाद और सद्भाव का प्रतीक था।अटल जी की ओजस्वी लेखनी आज भी राष्ट्र को दिशा देती है—
“हार नहीं मानूंगा,
रार नहीं ठानूंगा,
काल के कपाल पर
लिखता-मिटाता हूँ,
गीत नया गाता हूँ।”
यह पंक्तियाँ अटल जी के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को साकार करती हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलकर सुशासन, राष्ट्रनिर्माण और जनसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने का संकल्प लिया।

