उदयपुर बेवरेज लिमिटेड को मध्य प्रदेश श्रम विभाग से मिला चार-स्टार रेटिंग का सम्मान

उदयपुर बेवरेज लिमिटेड को मध्य प्रदेश श्रम विभाग से मिला चार-स्टार रेटिंग का सम्मान
उदयपुर/जबलपुर/भोपाल सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रमुख यूनिट उदयपुर बेवरेज लिमिटेड (UBL) को मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा श्रम नियमों के उत्कृष्ट अनुपालन, बेहतर औद्योगिक संबंध, सुरक्षित कार्य वातावरण और रोजगार सृजन में योगदान के लिए प्रतिष्ठित चार-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राज्य के श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और कर्मचारी कल्याण में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है।कंपनी के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के मार्गदर्शन में तथा प्लांट निदेशक विकास मित्तल के नेतृत्व में UBL ने श्रम कल्याण, सुरक्षा मानकों और अनुशासित कार्य संस्कृति में सराहनीय प्रदर्शन किया है।इस उपलब्धि पर कंपनी के सीईओ आशीष सेठी ने कहा, “यह सम्मान हमारी पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों और सरकार की योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता का फल है। यह संगठन के लिए गर्व का क्षण है।”समूह के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि समूह की सभी इकाइयों में कारखाना अधिनियम, श्रम नियमों के साथ-साथ कर्मचारी कल्याण और सुरक्षित वातावरण को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने मध्य प्रदेश श्रम विभाग के प्रति आभार जताया।यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सरकार की श्रम सुधार नीतियों और औद्योगिक विकास में सक्रिय भूमिका का प्रमाण है।



