आलोटरतलामराजनीति

रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

किशनगढ़ ताल

ठाकुर शंभू सिंह तंवर

लगता है कि कांग्रेस कि ग्रह दशा खराब चल रही है। जहां कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कांग्रेस को मजबूत करने का असफल प्रयास किए जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस हर तरफ से कमजोर होती दिख रही है। ऐसा उबाल मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में भी कांग्रेस पार्टी के हित में कतई नहीं लग रहा है। श्री गहलोत के अध्यक्ष बनने के बाद रतलाम जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिली और जिले में हर कांग्रेस का कार्यकर्ता उनके नेतृत्व कार्य कर रहे हैं। और अचानक पार्टी के मुखिया जिला नेतृत्व द्वारा इस्तीफा देने से कार्यकर्ताओं में रोष है और कार्यकर्ता अपने आपको अकेला महसूस कर रहा है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गेहलोत का इस्तीफा स्वीकार नहीं करने का अनुरोध करतें हुए कहा कि संगठन कि बैठक, सर्वे के बाद जिले की कमान एक आदिवासी नेता को सोपी थी और संगठन के जिला अध्यक्ष को स्वतंत्र काम करने के लिए बनाया गया था लेकिन ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के बाद तत्काल उनका इस्तीफा कहीं ना कहीं उनके अधिकारों पर हनन है ऐसे नेता बहुत कम ही मिलेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष श्री जीतू पटवारी एवं आला प्रदेश एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के पदाधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि आदिवासी जन नेता हर्षविजय गहलोत का इस्तीफा अस्वीकार करते हुवे पूरे जिले कि कमान स्वतंत्र प्रभार के साथ गेहलोत को देते हुवे पूरे जिले के कार्यकर्ताओं का मान रखने की कृपा करे। यही जिले की सभी विधानसभा के कार्यकर्ता की मंशा है। आलोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ,नरेंद्र सिंह परिहार (जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आलोट) रमेश पाठक (पूर्व मंडी अध्यक्ष ताल) राधेश्याम चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, बड़ावदा अभिनव निगम (शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि आलोट) अशोक पांचाल (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युका आलोट) रशीद पठान, उपाध्यक्ष, बड़ावदा नगर परिषद रवि सिसोदिया, उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस,रतलाम, सुनील चोपड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आलोट, योगेश निगम सोशल मीडिया प्रभारी आलोट विधानसभा शंकर सिंह परिहार, अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा आलोट , सोना निगम, पार्षद वार्ड 9, आलोट, ईश्वर सोलंकी, कराड़िया, महेश निगम, पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस, अभिषेक जंगलवा, पूर्व शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस आलोट,अरुण सकलेचा पूर्व शहर अध्यक्ष ताल ,कांतिलाल सिसोदिया, वरिष्ठ कांग्रेसी, संजू भाटी (प्रदेश सचिव, महिला कांग्रेस) आदि ने इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}