मेघवाल समाज चतुर्थ केलेण्डर 2026 का हुआ विमोचन

मेघवाल समाज चतुर्थ केलेण्डर 2026 का हुआ विमोचन
मेघवाल समाज विकास परिषद जिला अध्यक्ष राधेश्याम ग़ौरवी की अध्यक्षता में मेघवाल समाज केलेण्डर वर्ष 2026 का विमोचन सीतामऊ तहसील के कोटेश्वर में सम्पन्न हुआ । जिसमे जिला स्तरीय रविदास जयंती नवीन छात्रावास भूमि चागली पर 8 फरवरी को मनाने का निर्णय हुआ साथ ही कई वक्ताओं ने अपने कार्यकम को संबोधित किया ।
इस अवसर पर श्री एम एल कमलवा, श्री बालाराम सिसोदिया “सम्यक”, के एल रैदास सा., कचरुलाल पंडा जी, राधेश्याम बसेर, मदन वर्मा, शोभाराम सुर्यवंशी, रामलाल बड़गोती, रामचंद्र डाँगी, नागूलाल डाँगी, रामप्रसाद राठौर, डॉ शंकरलाल चौहान, नागुलाल जी सुर्यवंशी हेड साहब, सुंदर बड़गोत, वरदीचंद परिहार, अम्बालाल डाँगी, मुकेश सुर्यवंशी, भगतराम बामनिया, सत्यनारायण पोखरवाल, तूफान बामनिया, वकतराम राठौर, प्रकाश मेघवाल, रामनारायण सुर्यवंशी, घनश्याम कमलवा, शंकरलाल सुर्यवंशी, मंगलेश सुर्यवंशी, विजेश इंडियन, विनोद सुर्यवंशी, राजेश सुनार्थी, घनश्याम परमार, मांगीलाल गेहलोत, शंभूलाल सुर्यवंशी, दुर्गाशंकर सुनार्थी, कमलेश गेहलोत, प्रभूलाल सीतामऊ, दिलखुश कथिरिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का कवरेज पवन सुनार्थी एंव बंसी परिहार ने किया संचालन कारूलाल सुर्यवंशी ने किया आभार रवि परमार ने माना ।


