उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालागुढ़ा में विद्यार्थीयों को कि साईकिलें वितरण

सांसद खेल महोत्सव 17 दिसंबर को बालागुढा में
बालागुढ़ा- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालागुढ़ा में सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें खेल महोत्सव की तैयारी के संबंध में कार्य योजना पर चर्चा हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने अवगत कराया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड और संकुल स्तर पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देकर उन्हें छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बालागुढ़ा संकुल अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 17 दिसंबर को बालागुढ़ा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संकुल अंतर्गत सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। जनपद सदस्य कमलेश पाटीदार बालागुढ़ा ने खेल महोत्सव के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी संस्था प्रधान और खेल शिक्षकों से तैयारी के संबंध में चर्चा की। सांसद प्रतिनिधि रमेश चंद्र पाटीदार बालागुढ़ा, सांसद खेल महोत्सव संयोजक मनोहर माली, महावीर कोठारी एवं उनकी टीम ने बैठक में उपस्थित सभी संस्था प्रमुखों एवं खेल शिक्षकों को तैयारी के संबंध में अवगत कराते हुए बताया कि खेल महोत्सव मे मुख्य रूप से खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, सितोलिया, मैराथन दौड़, आदि खेल सम्मिलित रहेगे।
इसी अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा एकीकृत शाला बालागुढ़ा के कक्षा 9 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण की। बैठक का संचालन संस्था प्राचार्य शांतिलाल विजय ने किया। बैठक की उक्त जानकारी शिक्षक जगदीशचन्द्र गुप्ता द्वारा प्रदान की गई।



